Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी का घोंटा गला
    क्राइम

    अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी का घोंटा गला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    fresh crime scene at night
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत की जांच में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. जांच में पता चला है कि महिला को अपने पति के अवैध संबंधों की जानकारी हो चुकी थी. वह इन संबंधों का विरोध कर रही थी. इसी वजह से पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए पति ने शव को पानी की टंकी में फेंक दिया था. इस हत्याकांड का पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

    पुलिस का क्या कहना है

    जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दूहन ने बताया कि यह घटना नौ दिसंबर की है. उन्होंने बताया कि शुरू में महिला की मौत को डूबने से हुई बताया गया था,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला की मौत डूबने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की.

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पति के किसी अन्य युवती के साथ अवैध संबंध थे. यह संबंध महिला और आरोपी के बीच लगातार विवाद का कारण बन रहा था. घटना वाले दिन हुए झगड़े में आरोपी ने पहले मारपीट की और फिर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद पति ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को पानी की टंकी में डाल दिया था.उन्होंने बताया था कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर रायसिंहनगर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के सुपरविजन में जुटाए गए तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत

    September 3, 2026

    शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…

    September 3, 2026

    किसान की गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.