Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»India-Pakistan Ceasefire: कांग्रेस ने सीजफायर में कश्मीर के उल्लेख पर उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाब
    राजनीति

    India-Pakistan Ceasefire: कांग्रेस ने सीजफायर में कश्मीर के उल्लेख पर उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाब

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की जा रही सैन्य कार्रवाई को अचानक रोके जाने और अमेरिकी मध्यस्थता स्वीकार करने को लेकर केंद्र सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है। पार्टी ने इस ऑपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ देश की मजबूत कार्रवाई बताते हुए समर्थन जताया, लेकिन साथ ही कश्मीर मुद्दे के अंतरराष्ट्रीयकरण और भारत-पाक को समान स्तर पर रखने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

    संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग:
    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका द्वारा पहले घोषित सीजफायर जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए तत्काल संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है। राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि इन मुद्दों पर चर्चा सिर्फ आवश्यक ही नहीं, बल्कि यह देश को एकजुट होकर आने वाली चुनौतियों से निपटने का अवसर भी देगा।

    खरगे और पायलट ने उठाए सवाल:
    मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में राहुल गांधी द्वारा 28 अप्रैल को भेजे गए विशेष सत्र की मांग वाले पत्र की याद दिलाई। वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अमेरिकी मध्यस्थता और सीजफायर की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है, किसी तीसरे पक्ष की भूमिका अस्वीकार्य है। उन्होंने पूछा कि क्या भारत सरकार अमेरिकी मध्यस्थता को स्वीकार करती है? साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई है और इसमें कश्मीर को जोड़ना पूरी तरह गलत है।

    सरकार से कांग्रेस के तीखे सवाल:
    कांग्रेस ने सरकार से पूछा है कि संघर्ष विराम किन शर्तों पर हुआ और इसकी गारंटी क्या है कि पाकिस्तान फिर आतंकवादी हमले नहीं करेगा? सचिन पायलट ने यह भी कहा कि संघर्ष विराम की विश्वसनीयता पर उसी दिन सवाल उठ गए जब पाकिस्तान ने दोबारा भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। उन्होंने याद दिलाया कि संसद ने 1994 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया था, जिसे वापस लेना भारत का उद्देश्य है।

    विपक्ष ने दिया था सरकार को समर्थन:
    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक मतभेद भुलाकर सरकार को पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ हर प्रकार की कार्रवाई के लिए पूर्ण समर्थन दिया था। ऐसे में सीजफायर की इतनी जल्द घोषणा पर देश को स्पष्टीकरण मिलना चाहिए। सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि क्या शिमला समझौता अब निष्प्रभावी हो गया है? उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और किसी को भी इसमें हस्तक्षेप की इजाजत नहीं दी जा सकती।

    बीजेपी का पलटवार:
    इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष केवल सरकार को घेरना और सेना को बदनाम करना चाहता है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि विपक्ष पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ बोलने का मौका देना चाहता है। उन्होंने कहा, “राजनीति करो, लेकिन देश को मत खोने दो।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन बिल अब कानून बना, 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने…

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.