Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह की पक्की, संजू ने खेली धमाकेदार पारी
    खेल

    भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह की पक्की, संजू ने खेली धमाकेदार पारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कोलकाता ने इडेन गार्डेंस में रविवार को खेले गए इस वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। 196 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना 5 मार्च को इंग्लैंड से होगा।

    संजू के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज

    इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। अभिषेक शर्मा, जो वर्ल्ड कप से पहले गदर मचा रहे थे, सिर्फ 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 रन ही बना सके, जबकि हार्दिक पंड्या 17 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने कुछ देर पिच पर समय बिताया, लेकिन एक बल्लेबाज ऐसा रहा जो शुरुआत से लेकर अंत तक क्रीज पर डटा रहा। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली। संजू ने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। जब-जब जरूरत पड़ी, संजू सैमसन ने बड़े शॉट लगाए और जब जरूरत हुई, स्ट्राइक रोटेट की। भारतीय टीम की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान संजू सैमसन का रहा।

    वेस्टइंडीज को मिली अच्छी शुरुआत

    इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही और कप्तान शाई होप और रॉस्टन चेज ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। भारतीय टीम को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई, जब उन्होंने शाई होप को बोल्ड किया। इसके बाद सिमरन हेटमायर ने आते ही तूफानी बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन वह 12 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसी दौरान रोवमैन पॉवेल को भी जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। पॉवेल ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए। आखिर में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 195 रन तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

    अकेले वेस्टइंडीज पर भारी पड़े संजू

    196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। अभिषेक शर्मा 10, ईशान किशन 10 और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई, जिसने टीम इंडिया की जीत की उम्मीद जगाई। आखिर में संजू सैमसन ने शिवम दुबे के साथ मिलकर बचा हुआ काम पूरा किया और भारत को 19.2 ओवर में जीत दिला दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर

    July 4, 2026

    टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

    July 3, 2026

    मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, चार फैंस की मौत

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.