Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रतिशोध की आग में जल रहे परिवार ने कानून को ताख पर रखकर जेल से बाहर हुए रेप आरोपी की हत्या को दिया अंजाम
    • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin $77700 के पार
    • ऐसा क्यों किया गया ?दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे से शादी की और विदा कराकर अपने घर ले गई, खूब रोया दूल्हा…
    • भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि,उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सौंपा चेक…
    • संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा – शनिवार को समाप्त बजट सत्र ऐतिहासिक रहा…
    • भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से हो रही शुरू…
    • रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर बढ़ा दी छूट
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»भारत का स्मार्टफोन बाजार छह साल के सबसे निचले स्तर पर, चिप की बढ़ती कीमतों से बाजार में दिखा असर
    तकनीकी

    भारत का स्मार्टफोन बाजार छह साल के सबसे निचले स्तर पर, चिप की बढ़ती कीमतों से बाजार में दिखा असर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    काउंटरपॉइंट रिसर्च (Counterpoint Research) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि जनवरी से मार्च 2026 की शुरुआत में स्मार्टफोन बाजार छह साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। बिक्री में आई इस गिरावट की सबसे बड़ी मार 15,000 रुपए से कम वाले सेगमेंट पर पड़ी है। इससे पहले एक वक्त था जब 10,000 से 15,000 रुपए में अच्छा स्मार्टफोन मिल जाता था। लेकिन 2026 की शुरुआत में यह हिसाब बिगड़ गया है। मेमोरी चिप का महंगा होना, कमजोर होता रूपया और बढ़ता घरेलू खर्च ये तीन कारण इस गिरावट के सबसे अहम है।

    किसके लिए सबसे ज्यादा महंगा हुआ फोन

    काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक 15,000 वाले सेंगमेंट में प्राइस हाइक का असर सबसे ज्यादा रहा है। औसतन एक स्मार्टफोन की कीमत 1,500 रुपए से ज्यादा बढ़ी है, और यह बढ़ोतरी उस खरीदार के लिए बड़ी रकम है जिसका पूरा बजट ही 10,000 से 12,000 रुपए के बीच होता है। कीमतों का बढ़ना कंपनी के हाथ में नहीं है, न ही इससे कंपनियों को एक्स्ट्रा मुनाफा हो रहा है। इसका मुख्य कारण है ग्लोबल सप्लाई चेन में आया बदलाव। इसके चलते NAND और DRAM यानी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली स्टोरेज और रैम चिप की कीमतें पिछली कुछ तिमाहियों में कई गुना बढ़ चुकी हैं। इसके अलावा रुपए में आई कमजोरी ने इंपोर्ट की लागत को और बढ़ा दिया।

    आगे और मुश्किल हो सकती है

    जो खरीदार अभी खरीदारी टाल रहे हैं, उन्हें आने वाले महीनों में और महंगे दाम का सामना करना पड़ सकता है। Counterpoint Research के रिसर्च डायरेक्टर Tarun Pathak ने चेतावनी दी है कि अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में गिरावट डबल-डिजिट में जा सकती है। यानी शिपमेंट में और गिरावट आ सकती है और पूरे साल की बिक्री में लगभग 10 फीसदी की कमी आने का अनुमान है।

    बाजार में कौन आगे, कौन पीछे

    गिरावट के इस दौर में भी कुछ ब्रांड्स ने अपनी पकड़ बनाए रखी। Vivo ने 21 फीसदी मार्केट शेयर के साथ बाजार में पहला स्थान बरकरार रखा। Samsung 17 फीसदी के साथ दूसरे और Oppo 13.6 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर रहा। Xiaomi और Realme क्रमश 12.1 फीसदी और 8.9 फीसदी के साथ टॉप-5 में बने रहे। गौरतलब है कि Oppo, Vivo और Realme तीनों चीन की BBK Electronics के ब्रांड हैं और मिलकर बाजार का करीब 50 फीसदी हिस्सा नियंत्रित करते हैं। प्रीमियम सेगमेंट में Google ने 39 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की, जबकि London की कंपनी Nothing ने 47 फीसदी की साल दर साल ग्रोथ के साथ सबसे तेज बढ़त बनाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     5G फोन और स्मार्टवॉच पर धमाकेदार ऑफर्स

    April 18, 2026

    Vivo लेकर आ गया 6500mAh बैटरी वाला फोन

    April 17, 2026

    रू150 से भी सस्ता Jio दे रहा डेटा और OTT का कॉम्बो प्लान, 30 दिनों की वैलिडिटी

    April 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.