Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नागपुर-झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइपलाइन के काम को तेजी से पूर्ण कराने का किया आग्रह
    छत्तीसगढ़

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नागपुर-झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइपलाइन के काम को तेजी से पूर्ण कराने का किया आग्रह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों को मिलेगा लाभ

    केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    छत्तीसगढ़ में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

    केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी की अध्यक्षता में हुई आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में राज्यों के उद्योग मंत्रियों के साथ ऊर्जा वार्ता बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी ने प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम सेक्टर में भविष्य की संभावनाओं, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।

    बैठक में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने के कार्य को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। नागपुर से झारसुगुड़ा नेचुरल गैस पाइप लाइन की लबंाई 692 किलोमीटर है, जिसमें 690 किलोमीटर पाईप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। शेष दो किलोमीटर पाइप लाईन का कार्य पूर्ण होने से छत्तीसगढ़ के कई बड़े शहरों जैसे- रायपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और राजनांदगांव में सिटी गैस नेटवर्क की स्थापना से उपभोक्ताओं को आसानी होगी। घर-घर तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इसी तरह विशाखापट्टनम से रायपुर पाइपलाइन प्रोजेक्ट, जो हाल ही में शुरू हुआ है। इस प्रोजेक्ट के तहत 540 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने के बाद गैस की आपूर्ति और भी सुगम तरीके से हो सकेगी। बैठक में सीएसआईडीसी के एमडी श्री विश्वेश कुमार, ईडी श्री आलोक त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उच्च प्राथमिकता वाले प्रकरणों में बस्तर में सीबीजी प्लांट और एलएनजी प्लांट की स्थापना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। वर्ष 2022-23 में सीबीजी प्लांट की स्थापना के लिए 15-20 एकड़ जमीन की मांग क्रेडा द्वारा की गई थी, भूमि आबंटन प्रक्रियाधीन है। इसी तरह जगदलपुर से नगरनार रोड में एलएनजी स्टेशन की स्थापना के लिए बस्तर कलेक्टर द्वारा वर्ष 2022-23 में ढाई एकड़ जमीन आबंटित की जा चुकी है। यहां एलएनजी संयंत्र जल्द स्थापित होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.