बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के सभागार में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डीलोहारा एवं मार्री बंगला तहसील के लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने परियोजना अधिकारी से सुपोषण अभियान के कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में कुपोषण दर कम करने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में चिकित्सकों की स्थाई रूप से नियत समय पर ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक रूप से दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कृषकों को धान के अतिरिक्त अन्य फसल उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सभी शालाओं के सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित हो रहे आवासों में अनिवार्य रूप सोख्ता पीट निर्माण कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने आवास निर्माण के कार्य को समय पर कार्य पूरा कराने के निर्देश भी संबंधितों को दिए। बैठक में उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे किसानों की मांग के अनुरूप सोसायटी में खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

