Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अंतरराष्ट्रीय सिम फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपित गिरफ्तार
    BREKING NEWS

    अंतरराष्ट्रीय सिम फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपित गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । रायपुर रेंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत अंतरराष्ट्रीय सिम फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान, मध्यप्रदेश, रायपुर, दुर्ग और धमतरी से 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी सिम कार्ड, म्यूल अकाउंट, और साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शामिल थे। इन सिम कार्ड्स का उपयोग यूएई, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों में किया जा रहा था, जिससे अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से इनके संबंध की आशंका को बल मिला है।

    अब तक की कार्रवाई में 7000+ फर्जी सिम कार्ड और 590 मोबाइल नंबर की पहचान कर सभी को डिएक्टिवेट करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

    फर्जी सिम चालू करने का तरीका:
    गिरफ्तार आरोपित ई-केवाईसी और डी-केवाईसी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर सिम कार्ड एक्टिवेट कर रहे थे:
    डबल थंब स्कैन और आई ब्लिंक तकनीक से फर्जी ई-केवाईसी करते थे।

    ग्राहक के आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी से बिना ग्राहक की जानकारी के अतिरिक्त सिम एक्टिवेट कर साइबर अपराधियों को बेच देते थे।
    इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल मनी म्यूल अकाउंट, ऑनलाइन फ्रॉड और टेलीग्राम जैसे माध्यमों में किया जा रहा था।

    गिरफ्तार आरोपित:
    नितेश शर्मा – करौली, राजस्थान
    पीयूष पांडे – सतना, मध्यप्रदेश
    हरविंदर भाटिया – दुर्ग
    दिलावर सिंह संधू – भिलाई, दुर्ग
    उदय राम यदु – चंगोराभाठा, रायपुर
    आशीष कलवानी – पुरानी बस्ती, रायपुर
    चंदन सिंह – भनपुरी, रायपुर
    सचिन गिरी – मोवा, रायपुर
    वैभव साहू – दुर्ग
    सूरज मारकण्डे – कुरूद, धमतरी
    अतहर नवाज – मठपुरैना, रायपुर

    आगे की कार्रवाई:
    इंटरनेशनल साइबर लिंक की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क।
    सभी आरोपितों से विस्तृत पूछताछ जारी।
    मनी ट्रेल और साइबर नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

    रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत ऐसी कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

    यह कार्रवाई रायपुर पुलिस के साइबर अपराध नियंत्रण में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.