Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • Breaking : पूर्व एडवोकेट जनरल कनक तिवारी? जीवनभर संविधान पर लिखा, और संविधान दिवस को ही कहा अलविदा
    • सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें
    • 65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»iPhone 15 और 16 होंगे महंगे…
    तकनीकी

    iPhone 15 और 16 होंगे महंगे…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में iPhone खरीदने वालों के लिए बुरी खबर है. Apple ने अपने पुराने मॉडल्स- iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज पर रिटेलर्स को मिलने वाला डिमांड जेनरेशन (DG) सपोर्ट बंद कर दिया है. इस फैसले के बाद ग्राहकों को इन मॉडलों के लिए करीब ₹5,000 ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं.

    DG सपोर्ट क्या होता है?

    DG सपोर्ट एक तरह का इंसेंटिव होता है जो ब्रांड्स रिटेलर्स को देते हैं. इससे वे ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर कर पाते हैं और फोन की मांग बढ़ती है. MRP बदले बिना भी फोन सस्ते मिलते थे. अब यह सपोर्ट हटने से रिटेलर्स पहले जैसा डिस्काउंट नहीं दे पाएंगे और ग्राहकों का फाइनल बिल बढ़ जाएगा.

    कब से लागू होगा असर?

    मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बदलाव इसी हफ्ते से लागू हो सकता है. रिटेलर्स का कहना है कि पुराने रेट पर iPhone खरीदने का आज शायद आखिरी मौका हो. इसके बाद कीमतें बढ़ जाएंगी.

    iPhone 17 सीरीज पर असर नहीं

    रिपोर्ट के अनुसार, DG सपोर्ट हटाना केवल पुराने मॉडल्स के लिए है. iPhone 17 सीरीज की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा. Apple ने अपनी फ्लैगशिप लाइनअप की MRP स्थिर रखी है, जबकि अन्य कंपनियों ने हाल ही में कीमतें बढ़ाई हैं.

    क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?

    • कंपोनेंट कॉस्ट: चिपसेट और स्टोरेज महंगे हुए हैं
    • इंसेंटिव कटौती: Apple ने रिटेल डिस्काउंट फंड्स वापस ले लिये
    • करेंसी वैल्यू: डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से लागत बढ़ी है

    सिर्फ Apple ही नहीं, Samsung, Vivo, Oppo, Realme और Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने भी हाल के महीनों में अपने मॉडल्स महंगे किये हैं.

    ग्राहकों पर कितना असर?

    हालांकि कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में ज्यादातर iPhones EMI पर खरीदे जाते हैं. ₹5,000 की बढ़ोतरी से मासिक EMI पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा, इसलिए मांग में भारी गिरावट की संभावना कम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ iPhone 18 Pro

    November 22, 2026

    इंस्टाग्राम पर मुफ्त में मिलेगा ब्लू टिक, इस तरह से बनाएं अपनी प्रोफाइल

    November 15, 2026

    ‘हमें गहरा खेद है…’, माइक्रोसॉफ्ट की सेवा बहाल; कंपनी ने मेगा आउटेज की वजह का किया खुलासा

    November 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.