Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फूड ट्रेंड समाचार: इंटरनेट पर छाया ‘Swicy’ फ्लेवर ट्रेंड, ट्राय करें फ्यूजन रेसिपी!
    • 17 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्राइवेट पार्ट बेचने के लिए मर्डर! इंस्टाग्राम रील से सीखा खौफनाक प्लान…
    • संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
    • श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा नकाबपोश युवक और जाकर बैठ गया, मचा हड़कंप, छत्तीसढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक…
    • सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को लिया हिरासत में…
    • विश्व रिकॉर्ड:ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बन गए बल्ल्बेबाज…
    • होटल में रूम बुक करने,महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था युवक, रिसेप्शन पर ही मौत…
    • इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर अभद्र शब्द, बेहद शर्मनाक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»ग्रेटर नोएडा के बनवारी वास गांव में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या का जेवर पुलिस ने सात दिन में कर दिया खुलासा…
    BREKING NEWS

    ग्रेटर नोएडा के बनवारी वास गांव में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या का जेवर पुलिस ने सात दिन में कर दिया खुलासा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के बनवारी वास गांव में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या का जेवर पुलिस ने 7 दिन बाद खुलासा कर दिया.पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. तीन में से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है.

    ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 21 मई को गोपाल शर्मा के गुमशुदा होने की सूचना मिली, उसके बाद पुलिस टीम का गठन हुआ और गोपाल की तलाश की गई तो उसका शव रोही गांव में एक खाली पड़े मकान में मिला.इस मामले में उसका पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उसके सिर पर एक चोट का निशान आया. इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और दूसरे सबूतों के माध्यम से तीन लोगों के बारे में जानकारी मिली.

    उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस जब चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर यह तीनों व्यक्ति जाते दिखे.पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो लोग घायल हो गए, उनकी पहचान नरेश, मोहित और उमेश के रूप में हुई.

    21 मई को हुई थी गोपाल की हत्या

    उन्होंने बताया कि गोपाल इन लोगों के साथ बैठकर हुक्का पिया करता था और कुछ दिन पहले ही उसकी दादी ने वह जाकर इन सभी लोगों को डांट लगा दी थी.इसी बात से नाराज थे. 21 तारीख को गोपाल हुक्का पीने पहुंचा तो इन लोगों ने गोपाल के हुक्के में अधिक तंबाकू डालकर पिलाया और वहीं पास में गांव में खाली पड़े मकान में ले जाकर दीवार में मृतक का सिर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और आरोपी उसे वहीं छोड़कर चले गए.

    गोपाल को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह

    वहीं इस मामले में उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो रील चल रही है कि गोपाल का कुकर्म हुआ है उसके अंग काटे गए हैं या फिर तेजाब डाला गया है, वह सब अफवाह है और गलत है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तरह की कोई भी चीज सामने नहीं आई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    August 18, 2026

    Breaking News : बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन दिग्गजों के नाम

    August 17, 2026

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.