छत्तीसगढ़

देर रात घर पहुंचकर किया कीर्तन और प्रार्थना, फिर अंजाम दी सनसनीखेज वारदात, खुलासा होते ही 9 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, छत्तीसगढ़: जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के नाम मधु टांडी, राजेश पटेल, रिबैरो विलियम्स, ममता दीक्षित, शुभम दीप, उसकी मां सपन दीप, बिनी टांडी, नीता बघेल और उसकी बेटी देवंती बघेल हैं।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:15 बजे इन सभी आरोपियों ने राजेश पटेल के घर पहुंचकर ईसाई धर्म से संबंधित प्रार्थना और कीर्तन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही और राजेश व उसके परिवार को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के देवी-देवता किसी काम के नहीं हैं और ईसाई धर्म अपनाने से समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

शिकायतकर्ताओं ने जब यह बातें सुनीं तो उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना राज्य में धर्म परिवर्तन से जुड़ा कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले रायगढ़ जिले में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button