Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने परिवार पर फेंका तेजाब, मां पर चाकू से हमला
    • ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने परिवार पर फेंका तेजाब, मां पर चाकू से हमला
    क्राइम

    शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने परिवार पर फेंका तेजाब, मां पर चाकू से हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी, जब रविवार तड़के चार बजे एक सिरफिरे आशिक ने युवती और उसके परिवार पर तेज़ाब से हमला कर दिया. यही नहीं विरोध करने पर युवती की मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया.

    चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया. जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.  पुलिस ने सभी घायलों को KGMU में भर्ती करा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

    क्या है पूरा मामला ?

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था. युवती के इनकार से नाराज होकर उसने तड़के करीब 4 बजे घर में घुसकर युवती पर तेजाब फेंक दिया. युवती की चीख-पुकार सुनकर माता-पिता पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तेजाब फेंक दिया. जब मां ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उनके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर जानलेवा वार किए.

    तेजाब के हमले में युवती समेत परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए. पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. उधर तीनों घायलों को KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

    पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया. हुसैनगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है, सभी खतरे से बाहर हैं. परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    उधर इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गयी है. स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी को पकड़ लिया गया.. लेकिन जिस तरह की वारदात हुई है उसने लोगों में दहशत फैला दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी,मां और बहन की हत्या तक खुद फांसी पर लटका युवक…

    November 27, 2026

    भाई के साथ मिलकर किया पत्नी का बलात्कार, विरोध पर की मारपीट, अदालत ने सुनाई सजा, अब जेल में कटेंगे 20 साल

    November 23, 2026

    दिनदहाड़े कुर्सी पर बैठे व्यक्ति पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, 6 राउंड फायरिंग से दहल उठा इलाका

    November 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.