Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुसलमान लड़कों के पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के नाम पर कैंप लगाकर ISIS में भर्ती, बेंगलुरु में NIA के बाद अब ED की रेड
    • छत्तीसगढ़ -जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग
    • आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा
    • श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
    • सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति दे रही सरकार की नीतियां और उद्योग का सहयोग : संदीप कुमार सेन
    • थलपति विजय की चुनावी जीत पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, पेरंबूर चुनाव मामले में नया नोटिस जारी
    • अन्ना हजारे CJP के प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»गरियाबंद»मनरेगा योजना बना मोहन का आय का जरिया,डबरी निर्माण से मछली पालन
    गरियाबंद

    मनरेगा योजना बना मोहन का आय का जरिया,डबरी निर्माण से मछली पालन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद । जिले के दूरस्थ क्षेत्र देवभोग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डुमरबहाल की आबादी लगभग 2 हजार 500 है। इस गांव का क्षेत्रफल 1220.25 एकड़ है। गाँव में खेती का अच्छा रकबा होते हुए भी जल की कमी के कारण किसान पर्याप्त उत्पादन नहीं ले पा रहे थे। गर्मियों में तापमान अधिक होने पर भू-जल स्तर काफी नीचे चला जाता था। ग्राम सभा में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत डबरी निर्माण की जानकारी दी गई, जिससे वर्षा जल का संचयन कर खेतों की सिंचाई की जा सकती है। जानकारी प्राप्त करने के उपरांत  मोहन ने अपने खेत में डबरी बनाने के लिए आवेदन ग्राम पंचायत को दिया। इसके उपरांत जिला पंचायत के माध्यम से उनके खेत में डबरी निर्माण के स्वीकृति मिलने के पश्चात हितग्राही  मोहन ने उन्होंने खेती के रकबे मे से कुछ हिस्से में महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत एक डबरी का निर्माण कराया। अब उनके पास अपनी फसलों को सूखे से बचाने के लिए खुद का जल का स्त्रोत है। अब वे बाड़ी के साथ ही साथ मछली पालन एवं साग-सब्जी, अरहर, अरबी (कोचई) लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में कामयाब हुए है। इसमें उन्हें साग-सब्जी से लगभग 10 से 12 हजार रूपए का फायदा हुआ। इसके साथ मछली पालन से अब तक में 20 हजार तक का फायदा हुआ और लगभग 1.50 एकड़ में उन्होंने धान फसल लगाकर 50 हजार रूपये अर्जित करता। डबरी निर्माण के माध्यम से उसके आर्थिक स्थिति में सुधार आ रही है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। वे गांव के अन्य लोगो को भी डबरी निर्माण के महत्व को बताते हुए डबरी निर्माण कराने के लिए  प्रोत्साहित करते है। उन्होंने बताया कि डबरी निर्माण कार्य से जल स्त्रोतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुसलमान लड़कों के पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के नाम पर कैंप लगाकर ISIS में भर्ती, बेंगलुरु में NIA के बाद अब ED की रेड

    July 21, 2026

    छत्तीसगढ़ -जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग

    July 21, 2026

    आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.