Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“मां और भाई ने गर्भपात करवाया, युवक पर जो आरोप लगाए सब झूठे थे…” लड़की ने पलट दिया पूरा बयान 
    राष्ट्रीय

    “मां और भाई ने गर्भपात करवाया, युवक पर जो आरोप लगाए सब झूठे थे…” लड़की ने पलट दिया पूरा बयान 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के सतना में नाबालिग को अगवा कर बंधक बनाने के आरोप में 9 दिन पहले जेल भेजे गए अनुज कोल के मामले में नया मोड़ आ गया है. जिस युवती ने भागकर शादी की थी उसने अब केस को फर्जी करार दिया है. जिस लड़की के अपहरण का आरोप था वही अब पूरे मामले को गलत बताते हुए मां, भाई समेत अन्य लोगों पर दबाव बनाकर गलत बयान दिलवाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है.

    लड़की ने लगाए ये आरोप

     एसपी आशुतोष गुप्ता को दी गई लिखित शिकायत में युवती ने बताया कि उसने 15 जनवरी को बिरसिंहपुर में अनुज के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह किया और फिर बैंगलोर चली गई. लेकिन मां और भाई ने कोतवाली में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ उसे बहला-फुसलाकर सतना वापस बुला लिया. इसके बाद कोर्ट में भी गलत बयान दिलवाकर पति को जेल भिजवा दिया. अब उसने अपने भाई, मां और मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की मांग की है.

    खिला दी गर्भ गिराने की गोली

    इस बीच उसे गर्भवती होने की बात पता चली, तो मां और भाई ने साजिश रचते हुए गर्भ गिराने की गोली खिला दी. उमरी मोहल्ले में संचालित मेडिकल स्टोर में गर्भपात करा दिया गया. इस पूरे मामले में मां और भाई के साथ लालपुर-सगमनिया निवासी दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिन पर कार्रवाई की जानी चाहिए. युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने सिविल लाइन टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार को जांच सौंप दी है.वहीं इस मामले में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    क्या स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्रवाई

    युवती के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या स्वास्थ्य विभाग इस मामले में उस मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध कोई एक्शन लेगा? जिसने गर्भपात की दवा उपलब्ध कराई और उसका अबॉर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…

    September 18, 2026

    UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें

    September 16, 2026

    पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.