Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट ने उठाया सख्त कदम बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी:महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट
    • नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
    • मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
    • समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक
    • उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • प्राकृतिक खेती – सतत कृषि और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • कल है सावन मासिक दुर्गाष्टमी, पूजा की जरूरी सामग्री
    • BPSC AEDO परीक्षा धांधली, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडे गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»मुकेश अंबानी की RIL Share Price: 4 दिन में ₹1,39,655.8 करोड़ की कमाई!, रिलायंस ने सबको छोड़ दिया पीछे
    व्यापार

    मुकेश अंबानी की RIL Share Price: 4 दिन में ₹1,39,655.8 करोड़ की कमाई!, रिलायंस ने सबको छोड़ दिया पीछे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में पिछले हफ्ते ओवरऑल तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 249.29 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़ा। इस दौरान 1 मई यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बाजार बंद रहे। यानी पूरे हफ्ते केवल चार ही दिन ही कारोबार हुआ। इस दौरान शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 2.20 लाख करोड़ रुपये का उछाल आया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टीसीएस और बजाज फाइनेंस लाभ में रही। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी के मूल्यांकन में कुल मिलाकर 1.24 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई।

    मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू 1,39,655.8 करोड़ रुपये बढ़कर 19,36,303.30 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 43,503.51 करोड़ रुपये बढ़कर 11,49,222.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का मार्केट कैप
    27,569.83 करोड़ रुपये बढ़कर 8,94,933.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू 9,432.32 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 5,83,123.13 करोड़ रुपये पहुंच गई।

    सबसे ज्यादा नुकसान

    दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 45,364.62 करोड़ रुपये घटकर 9,04,980.78 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 30,922.57 करोड़ रुपये गिरकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 20,951.31 करोड़ रुपये गिरकर 11,87,274.17 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप में 18,420.79 रुपये की गिरावट के साथ 5,28,799.01 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी की वैल्यू 8,222.49 करोड़ रुपये घटकर 5,04,798.07 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो की 178.83 करोड़ घटकर 5,51,993.05 करोड़ रुपये रह गई।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, ‘मिश्रित वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव भरे और सीमित दायरे वाले कारोबारी माहौल को दर्शाते हुए बाजारों ने सप्ताह का अंत मामूली बढ़त के साथ किया।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update

    August 18, 2026

    10 मिनट में ड्रोन से आएगा खाना, Uber Eats और Zipline की डील से बदल सकती है फूड डिलीवरी की तस्वीर

    August 18, 2026

    भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.