Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»बिहार राजनीति: महागठबंधन में दरार… NDA ने बनाई खास रणनीति, BJP-JDU दिखे एकजुट
    राजनीति

    बिहार राजनीति: महागठबंधन में दरार… NDA ने बनाई खास रणनीति, BJP-JDU दिखे एकजुट

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    महागठबंधन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के दो प्रमुख दल, राजद और कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान बढ़ती नजर आ रही है। दोनों के बीच दूरी के संकेतों के बीच, एनडीए (राजग) गठबंधन लगातार अपनी एकजुटता का प्रदर्शन कर रहा है।

    महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने बनाई अलग रणनीति
    सोमवार को कांग्रेस ने राजद की इफ्तार पार्टी से दूरी बना ली, जबकि बुधवार को बिहार में एनडीए के बड़े नेता रात्रिभोज पर मुलाकात कर रहे हैं। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की भी संभावना है। महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, इसका संकेत काफी समय से मिल रहा था।

    कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु का लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात न करना और आरजेडी की सहमति के बिना कन्हैया कुमार के नेतृत्व में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा आयोजित करना इसी ओर इशारा करता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस सीट बंटवारे में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए दबाव की रणनीति अपना रही है। लेकिन रमजान के महीने में राजद की इफ्तार से कांग्रेस की दूरी, दूरगामी राजनीतिक रणनीति का संकेत दे रही है। तीन दशक पुराने सहयोगियों के बीच यह खटास महागठबंधन के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

    NDA की मजबूती, BJP-JDU में बढ़ता तालमेल
    दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और जदयू के बीच संभावित टकराव की अटकलों के बावजूद, दोनों दल सार्वजनिक रूप से पूरी तरह एकजुट नजर आ रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद अब तक एनडीए की मुख्यमंत्री परिषद की तीन बैठकें हो चुकी हैं। लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान से लेकर हम पार्टी के जीतन राम मांझी तक, सभी घटक दलों में आपसी तालमेल देखा जा रहा है।

    बुधवार को भाजपा सांसद संजय जायसवाल के घर बिहार के एनडीए नेताओं की रात्रिभोज बैठक इसी की एक मिसाल है। इससे पहले, जनवरी में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के दही-चूड़ा भोज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की लंबी उपस्थिति भी चर्चा में रही थी।

    बदलता समीकरण: 2020 से 2025 तक
    2020 में बिहार चुनाव से पहले एनडीए बिखरा नजर आ रहा था। उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान गठबंधन में नहीं थे, और चिराग ने तो नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। लेकिन इस बार, दोनों नेता एनडीए में शामिल हो चुके हैं। इसके विपरीत, 2020 में एकजुट दिखने वाले कांग्रेस और राजद के बीच अब अंदरूनी खींचतान दिख रही है।

    यह बदले हुए समीकरण आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की राजनीति को पूरी तरह से नया मोड़ दे सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन बिल अब कानून बना, 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने…

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.