Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार वनडे टीम में मिली जगह
    खेल

    नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार वनडे टीम में मिली जगह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई  दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। ये पहली बार है जब नीतीश को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

    हालांकि, टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे और टी20 टीम का ऐलान हुआ है। जहां भारतीय टीम पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और फिर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। 
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा को जगह नहीं दी गई तो वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को वनडे टीम में क्यों जगह दी गई इसके बारे में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया। जडेजा के बारे में अगरकर ने कहा कि वह भारत की वनडे स्कीम ऑफ थिंग्स में हैं, लेकिन  ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन को देखते हुए उन्हें फिलहाल टीम में जगह नहीं दी गई है। 

    अगरकर ने कहा कि हम वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तरफ भी देख रहे हैं। टीम में अभी अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर भी हैं जिन्हें हम भविष्य के खिलाड़ी के रूप में देख रहे हैं इसकी वजह से जडेजा के नाम पर विचार नहीं किया है। नितीश कुमार रेड्डी के बारे में अजीत अगरकर ने कहा कि हमने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में देखा है और हम उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी देखना चाहते हैं। 

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में हार्दिक पंड्या को इंजरी के कारण शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में मौका मिला है। जो टीम के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभरेंगे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज आज से…

    July 14, 2026

    18 साल का रिश्ता टूटा, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

    July 13, 2026

    FIFA 2026 : 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, महान फुटबॉलर रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.