Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौता: इस्लामिक एकजुटता या सिर्फ तात्कालिक स्वार्थों का मेल?
    • मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…
    • BREAKING:वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल…
    • नेवी नगर,मुंबई में नौसैनिक समेत परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, दो महीने के बच्चे को भी दिया जहर…
    • राज्यपाल श्री डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
    • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
    • आज 16 अगस्त को शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में होगा शिव रुद्राभिषेक एवं महाभंडारा का आयोजन
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»नितीश रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर
    खेल

    नितीश रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) के रूप में बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में चोटिल होने वाले नीतीश कुमार रेड्डी अब आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि वह क्वाड्रिसेप्स इंजरी की वजह से मैचों से बाहर हो गए हैं।

    हार्दिक की जगह चुने गए थे नितीश

    आपको बता दें कि नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर ऑलराउंडर के रूप में चुना गया था, लेकिन अब वह भी इन दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं। साथ ही, इंग्लैंड के खिलाफ उनके खेलने की संभावना भी कम है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद नीतीश कुमार रेड्डी का एमआरआई हुआ था, जिसमें पता चला है कि चोट वाली जगह पर सूजन आ गई है और उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में भी कुछ समस्याएं हैं, जिसकी वजह से उन्हें आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

    नीतीश कुमार रेड्डी पहली बार 2024 में चर्चा में आए थे, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में शतक जड़ा था। इसके बाद से उन्हें लगातार मौके मिले। मेलबर्न में शतक लगाने से पहले उन्होंने दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले में 34 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 217 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उसके बाद उन्हें भारत की वनडे टीम में भी जगह मिली। हालांकि, अब तक वह वनडे क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। नीतीश ने अब तक 10 टेस्ट, 6 वनडे और 4 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने टेस्ट में 8 विकेट चटकाए हैं, जबकि वनडे में 2 और टी20 में 3 विकेट हासिल किए हैं।

    नितीश के प्रदर्शन पर एक नजर

    इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 396 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 100 और 4 टी20 मुकाबलों में 90 रन बना चुके हैं। रेड्डी ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था और उसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही वनडे में भी डेब्यू किया था। अब देखना यह होगा कि नीतीश कुमार रेड्डी की जगह भारतीय टीम में किस खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जाता है।

    आपको बता दें कि भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को पहला और 28 जून को दूसरा टी20 मुकाबला खेलना है। इसके बाद 1 से 11 जुलाई के बीच भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

    आयरलैंड दौरे के लिए अपडेटेड भारतीय टीम

    संजू सैमसन, ईशान किशान, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    IND vs SL : पडिक्कल का शतक, पहले ही दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका पर बनाया अपना दबदबा…

    August 15, 2026

    गॉले टेस्ट में तीन स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिए संकेत

    August 14, 2026

    क्या BCCI कर रहा है वीवीएस लक्ष्मण को गंभीर-अगरकर से भी ऊंचा पद देने की तैयारी ?

    August 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.