Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»24 October Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन, यहां पढ़ें आज का राशिफल
    Blog

    24 October Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन, यहां पढ़ें आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    24 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज श्री राधाष्टमी मनाने का भी विधान है। आज पूरे दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक साध्य योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी। आज आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से आप जिस वक्त का इंतजार कर रहे थे, वो इंतजार आज खत्म होगा । परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी ।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहेगी। किसी पॉलिसी में पैसा लगाने जा रहे हैं तो पहले उसके बारे में पूरी जांच- पड़ताल अवश्य कर लें, या किसी जानकार व्यक्ति की सलाह लेंगे तो सारे काम बनेंगे। आज आपको निश्चित ही फायदा होगा। दूसरों से मदद की अपेक्षा ना करके अपने काम पर ही विश्वास रखें।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है | जिस नए काम की शुरुआत करने में आपको दिक्कतें आ रही थी, आज वे सुगमता से बनने शुरू हो जाएंगे। आज दिल की बजाय दिमाग से काम लेना जरूरी है। साझेदारी के काम में साझेदार की सलाह और अनुभव कई चीजों को व्यवस्थित करने में मदद करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।

    • शुभ रंग- मरून
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कामों में रुकावट आने की वजह से आपके मनोबल में कमी आ सकती है। इस समय धैर्य रखना जरूरी है। अपने सगे संबंधियों के साथ बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। आज जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपकी प्रगति के रास्तों को और अधिक सुगम बनाएगा। परिवार में माहौल खुशनुमा और उमंग भरा बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आप तंदरूस्त रहेंगे।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 5

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज किसी भी महत्वपूर्ण काम को करते समय घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और आशीर्वाद जरूर लें, आपकी सफलता निश्चित है। कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी आज हल निकलेगा। आज आपके द्वारा बनाई गई कोई योजना आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगी। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 4

    कन्या राशि-

    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। व्यवसाय संबंधित गतिविधियों पर जो विचार चल रहा था, आज उन पर काम करना पड़ेगा। ऐसा करना फायदेमंद साबित होगा। कर्मचारी और सहयोगी भी अपनी पूर्ण क्षमता से सहयोग करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई लक्ष्य हासिल कर लेने से राहत मिलेगी। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी।

    • शुभ रंग- मेजेंटा
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपनी प्रतिभाओं को और अधिक बेहतर बनाएंगे। योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी अपनी उर्जा लगाएंगे। आप जिस काम के लिए काफी समय से प्रयासरत थे, वह काम आज पूरा होने वाला है। आज व्यस्तता भरे दिनचर्या से अपने परिवार के लिए समय निकालेंगे, सभी प्रसन्न नजर आयेंगे। आज आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से आप जिस काम के प्रति अथक मेहनत कर रहे थे, उसका उचित परिणाम मिलने ही वाला है। आज आपके अंदर कुछ अच्छे विचार आयेंगे। ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय काम को तुरंत करने का प्रयास करेंगे, और सफल भी होंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज जो भी मौका मिले, उस पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत हासिल कर लेंगे, तो ज्यादा लाभ होगा। मेहनत की अधिकता रहेगी परंतु आने वाले समय में इसके उत्तम परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। समय का सदुपयोग करके ही आप अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने में कामयाब होंगे।

    • शुभ रंग- मेजेंटा
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके लिए लाभदायक और खुशनुमा परिस्थितियां बना रही है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। अपने महत्वपूर्ण काम…. दिन की शुरुआत में ही निपटाने का प्रयास करेंगे… क्योंकि पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका समय बीतने वाला है। आज आपकी किसी सफलता से जीवनसाथी तथा परिवारजनों को गर्व महसूस होगा। आपसी रिश्ते में और अधिक भावनात्मक मजबूती आएगी। लेखनों की कोई किताब पब्लिश हो सकती है.. जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जायेगा।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बाहरी गतिविधियों की बजाए नजदीकी संपर्कों को मजबूत करने में ध्यान केंद्रित करेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। कोई फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए किए गए प्रयास आज सफल होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। इस राशि की महिलाये अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है, अधिक लाभ होगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपना काम करें।

    • शुभ रंग- ग्रीन
    • शुभ अंक- 9

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला। आज आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा। दोस्त आज शाम को कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आज आप अपने आप को काफी अच्छा महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिशा पटानी की बर्थडे पार्टी में मौनी रॉय से कृष्णा श्रॉफ तक इन सेलेब्स ने लगाए चार चांद

    June 14, 2026

    ‘आपके पिताजी मेरे अभिभावक थे..’: निशिकांत दुबे और कीर्ति आजाद आमने-सामने

    June 12, 2026

    फिलीपीन में भूकंप से 8 की मौत व 200 से ज्यादा घायल; दिल दहलाने वाली वीडियो देखकर कांप गई दुनिया

    June 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.