छत्तीसगढ़रायपुर

हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुदेव श्री अरुण चौबे जी महाराज ने शिष्यों को दिया मंगल आशीर्वाद; कहा- बजरंगबली की भक्ति ही शक्ति का आधार

रायपुर, प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी महाराज ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अपने सभी शिष्यों और भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है। गुरु महाराज जी ने कहा कि चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पावन दिन पवनपुत्र बजरंगबली जी के अवतरण का प्रतीक है, जिन्हें बल, बुद्धि और विद्या का दाता माना जाता है।

गुरुदेव ने बताया कि हिंदू धर्म में बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि अंजनी पुत्र हनुमान के नाम का मात्र जाप ही अत्यंत पवित्र और संकटों को हरने वाला होता है। उन्होंने आगे कहा कि हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भक्तों के लिए कल्याणकारी है; इनके श्रद्धापूर्वक पाठ मात्र से पूरी रामायण के पाठ के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

गौरतलब है कि इस वर्ष 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। महाराज जी ने इस अवसर पर सभी भक्तों से भक्ति मार्ग पर चलने और लोक कल्याण का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button