Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»OnePlus लाया 9000mAh बैटरी वाला मॉन्स्टर फोन, चार्जिंग की टेंशन खत्म
    व्यापार

    OnePlus लाया 9000mAh बैटरी वाला मॉन्स्टर फोन, चार्जिंग की टेंशन खत्म

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    OnePlus Turbo 6 Series Launched: चाइनीज टेक कंपनी वनपल्स ने अपने टर्बो सेगमेंट में Turbo 6 Series को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में दो मॉडल्स हैं और दोनों ही मॉडल्स 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुए हैं. हालांकि, कंपनी ने इन मॉडल्स को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है.

     अब तक स्मार्टफोन मार्केट में 7000mAh या ज्यादा से ज्यादा 7500mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे थे, लेकिन अब OnePlus ने बैटरी के मामले में एक नया बार सेट कर दिया है. चाइनीज टेक कंपनी OnePlus ने अपने Turbo लाइनअप में लेटेस्ट एडीशन OnePlus Turbo 6 Series लॉन्च कर दिया है, जिसमें पावर के लिए 7000mAh नहीं बल्कि 9000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है. वनपल्स के नये टर्बो 6 सीरीज में दो मॉडल OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल है. दोनों ही मॉडल्स 9000mAh की तगड़ी बैटरी और Qualcomm Snapdragon से लैस है. हालांकि, ये दोनों लेटेस्ट मॉडल्स फिलहाल चीन में लॉन्च हुए हैं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वनपल्स भारत सहित ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज को OnePlus Nord 6 Series के नाम से लॉन्च किया जा सकता है. आइए जानते हैं इन बड़ी बैटरी वाले मॉडल्स के बारे में.

    OnePlus Turbo 6 में क्या दिए गए हैं फीचर्स?

    डिस्प्ले: OnePlus Turbo 6 में 6.78-इंच Full HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz से 165Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. साथ ही यह 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 450ppi पिक्सेल डेंसिटी और 330Hz तक टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. मॉडल में IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग भी दी गई है.

    कैमरा: फोटोग्राफी कि बात करें, तो Turbo 6 के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी सेंसर और 20x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

    प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: OnePlus Turbo 6 में परफॉर्मेंस के लिए Adreno 825 GPU सपोर्ट के साथ Snapdragon 8s Gen 4 SoC प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज ऑफर करता है. यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है.

    बैटरी: इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. OnePlus Turbo 6 में 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

    OnePlus Turbo 6v फीचर्स

    डिस्प्ले: टर्बो 6 मॉडल की तरह OnePlus Turbo 6v में भी, 6.78-इंच Full HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें भी 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 450ppi पिक्सेल डेंसिटी और 330Hz तक टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट दिया गया है. यह मॉडल भी IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग से लैस है.

    कैमरा: OnePlus Turbo 6V में कैमरा सेटअप OnePlus Turb 6 की तरह है. Turbo 6V के बैक पैनल में भी 50MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है.

    प्रोसेसर: OnePlus Turbo 6V, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है, जो Adreno 810 GPU, 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है. यह मॉडल भी Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा.

    बैटरी: पावर के लिए, Turbo 6V में भी 80W फास्ट चारिजिंग सपोर्ट के साथ 9,000mAh की बैटरी दी गई है.

    OnePlus Turbo 6 Series की कीमत

    OnePlus Turbo 6 को कंपनी ने चार वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च किया है. कीमत कि बात करें, तो 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 27,000 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 30,000 रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 33,000 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 (लगभग 37,000 रुपये) है. यह मॉडल लाइट चेसर सिल्वर, लोन ब्लैक और वाइल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है.

    वहीं, OnePlus Turbo 6V को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. कीमत कि बात करें, तो 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 21,000 रुपये), 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 24,000 रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 28,000 रुपये) है. यह फियरलेस ब्लू, लोन ब्लैक और नोवा व्हाइट कलर्स में लॉन्च हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    बड़ी खबर: आम आदमी की जेब पर फिर पड़ा बोझ, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.