Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Oura Ring 4 भारत में लॉन्च, 8 दिन की बैटरी और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स देती है, जानिए इसकी कीमत
    तकनीकी

    Oura Ring 4 भारत में लॉन्च, 8 दिन की बैटरी और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स देती है, जानिए इसकी कीमत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑरा (Oura) ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी एंट्री कर ली है और कंपनी ने अपना लेटेस्ट स्मार्ट वियरेबल Oura Ring 4 लॉन्च कर दिया है. यह एक कॉम्पैक्ट हेल्थ ट्रैकर है, जो उंगली में पहनने वाली रिंग के रूप में आता है और कई एडवांस हेल्थ फीचर्स ऑफर करता है. यह डिवाइस 18 मार्च यानी आज से अमेज़न और क्रोमा पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

    ऑरा रिंग 4 एक हल्का और कॉम्पैक्ट हेल्थ ट्रैकर है, जो 50 से ज्यादा हेल्थ और वेलनेस मेट्रिक्स को ट्रैक कर सकता है. इसमें स्लीप क्वालिटी, रिकवरी, डेली एक्टिविटी और बॉडी की ओवरऑल हेल्थ से जुड़ी जानकारी मिलती है. यह रिंग टाइटेनियम बॉडी के साथ आती है और एडवांस सेंसर और एल्गोरिद्म की मदद से यूजर को पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स देती है.

    खास बात यह है कि यह अलग-अलग स्किन टोन और फिंगर शेप के हिसाब से अपने डेटा को एडजस्ट करती है, जिससे ट्रैकिंग ज्यादा सटीक होती है. बैटरी की बात करें तो यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर करीब 8 दिन तक चल सकती है, हालांकि यह रिंग के साइज पर भी निर्भर करता है. इसके अलावा यह 100 मीटर तक वॉटर-रेसिस्टेंट है, जिससे इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी से पहना जा सकता है. यूजर्स इसे 12 से ज्यादा साइज और 6 कलर ऑप्शन- Silver, Black, Stealth, Brushed Silver, Gold और Rose Gold में खरीद सकते हैं.

    Oura Ring 4 की कीमत और उपलब्धता
    ऑरा रिंग 4 की भारत में शुरुआती कीमत ₹28,900 रखी गई है, जबकि प्रीमियम वेरिएंट की कीमत ₹39,900 तक जाती है.इसके साथ कंपनी ₹599 प्रति माह का मेंबरशिप प्लान भी ऑफर कर रही है, जिससे यूजर्स को डिटेल्ड हेल्थ इनसाइट्स और एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

    स्लीप रिपोर्ट में क्या सामने आया?
    लॉन्च के साथ कंपनी ने ‘India: The State of Sleep 2026’ रिपोर्ट भी जारी की, जिसमें बताया गया कि भारतीय लोग औसतन 6.5 घंटे ही सोते हैं, जो कि जरूरी 7-9 घंटे से कम है. रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की REM और डीप स्लीप भी कम हो रही है, जिसका असर मानसिक और इमोशनल हेल्थ पर पड़ सकता है. लेट नाइट लाइफस्टाइल, जल्दी उठने की आदत और लगातार डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल इसके मुख्य कारण बताए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आईफोन 17 और गैलेक्सी S25 पर धमाकेदार ऑफर

    May 5, 2026

    चाहिए एक्स्ट्रा DATA? देखें Airtel के डेटा प्लान्स

    May 4, 2026

    Vi ने बदला 99 रुपये वाला प्लान

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.