छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

मधुबनकला गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत…

भटगांव – भटगांव थाना क्षेत्र के मधुबनकला गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान ननकी भूरी बंजारे और उनके पुत्र श्याम सुंदर बंजारे के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मां और बेटा घर के आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर ही मां-बेटे की मौत हो गई। 

ग्रामीणों के अनुसार, छज्जा करीब छह माह पहले बनाया गया था। उसमें छोटा बीम लगाया गया था, लेकिन पीछे की ओर कोई मजबूत सपोर्ट नहीं दिया गया था। साथ ही दीवार से भी उचित सहारा नहीं होने के कारण वह कमजोर हो गया था और अचानक गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बिलाईगढ़ भेज दिया है। फिलहाल भटगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है और निर्माण में लापरवाही के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button