भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों और उसकी सेना को कुछ ही दिनों में दबाव में ला दिया था। इस ऑपरेशन में खास बात यह रही कि भारत ने अपने हमलों के दौरान पाकिस्तानी आम नागरिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने का पूरा ध्यान रखा। इसके बावजूद, पाकिस्तानी सेना ने जानबूझकर भारत के नागरिक और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया। अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की एक और कायराना हरकत का खुलासा किया है। सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पंजाब के अमृतसर में स्थित पवित्र स्वर्ण मंदिर को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने इस हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।
भारतीय सेना के मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने बताया कि उन्हें पहले से ही पता था कि पाकिस्तानी सेना के पास कोई वैध सैन्य लक्ष्य नहीं है और वे धार्मिक स्थलों सहित नागरिक लक्ष्यों पर हमला कर सकते हैं। इसलिए स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा के लिए आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम लगाया गया था। 8 मई की सुबह पाकिस्तान ने अंधेरे में ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों से बड़ा हमला किया, लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क थी। एयर डिफेंस गनर्स ने सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया और स्वर्ण मंदिर को एक भी नुकसान नहीं पहुंचने दिया।
#WATCH | Amritsar, Punjab: Major General Kartik C Seshadri, GOC, 15 Infantry Division says “…Knowing that Pak Army does not have any legitimate targets, we anticipated that they will target Indian military installations, civilian targets including religious places. Of these,… https://t.co/y9gECbSao1 pic.twitter.com/5X8Gwi5RRW
— ANI (@ANI) May 19, 2025
इस हमले को नाकाम करने में भारतीय सेना ने आकाश मिसाइल सिस्टम, एल-70 एयर डिफेंस गन समेत अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया। सभी पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हवा में ही नष्ट कर दिए गए।
मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल स्थगित किया गया है, खत्म नहीं हुआ है और इसका विकराल रूप अभी बाकी है।

