Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»पंकज त्रिपाठी की 18 साल की बेटी ने डेब्यू से मचाया धमाल, जाह्नवी से राशा तक सभी को दी टक्कर, अदाओं पर फिदा हुए फैंस!
    मनोरंजन

    पंकज त्रिपाठी की 18 साल की बेटी ने डेब्यू से मचाया धमाल, जाह्नवी से राशा तक सभी को दी टक्कर, अदाओं पर फिदा हुए फैंस!

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    जाह्नवी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम, डेब्यू से ही छाईं

    बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी अब 18 साल की हो चुकी हैं और अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में वह महाकुंभ और बनारस की यात्रा के दौरान अपने माता-पिता के साथ नजर आई थीं, जहां उनकी पहली झलक ने लोगों को प्रभावित किया। उनके लुक्स को देखकर फैंस ने कहा कि वह बाकी स्टार किड्स को टक्कर देने वाली हैं और एक परफेक्ट हीरोइन मटेरियल हैं। अब आशी ने अपना एक्टिंग डेब्यू भी कर लिया है। हालांकि उन्होंने किसी फिल्म से नहीं, बल्कि एक म्यूजिक वीडियो से इंडस्ट्री में एंट्री ली है, जिसने उनके करियर की शानदार शुरुआत कर दी है।

    ‘रंग दारो’ में किया शानदार डेब्यू

    आशी त्रिपाठी ने म्यूजिक वीडियो ‘रंग दारो’ से अपनी एक्टिंग पारी की शुरुआत की है। यह गाना होली के खास मौके पर 14 मार्च को रिलीज किया गया था। मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण की आवाज़ में सजे इस गीत को अभिनव आर कौशिक ने कंपोज किया है। रोमांस और कलात्मक अभिव्यक्ति से भरपूर इस गाने में आशी एक पेंटर की प्रेरणा के रूप में नजर आ रही हैं। फिलहाल, आशी मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन उनकी पहली परफॉर्मेंस को देखकर कहा जा सकता है कि वह बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर सकती हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Aashi Tripathi (@anjoriaaa)

    बेटी का डेब्यू देख इमोशनल हुए पंकज त्रिपाठी

    आशी की पहली ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस ने उनके पिता पंकज त्रिपाठी को भावुक कर दिया। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “आशी को पहली बार स्क्रीन पर देखना हमारे लिए गर्व और खुशी का पल था। वह हमेशा से परफॉर्मिंग आर्ट्स की दीवानी रही है, और उसे इतनी स्वाभाविकता के साथ अभिनय करते देखना बहुत खास था। अगर यह उसका पहला कदम है, तो मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि आगे वह कितना ऊंचा उड़ान भरती है।”

    आशी की मां मृदुला त्रिपाठी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि जब निर्देशक अभिनव ने आशी को इस म्यूजिक वीडियो में लेने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने इस बारे में पंकज त्रिपाठी से चर्चा की। पंकज ने भी इस फैसले का पूरा समर्थन किया और आशी को प्रोत्साहित किया।

    पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्में

    वहीं, पंकज त्रिपाठी की बात करें तो वह हाल ही में स्त्री 2 में नजर आए थे, जहां उन्होंने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर की। अब वह अनुराग बसु की आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में दिखाई देंगे, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे।

    क्या आशी त्रिपाठी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी? यह देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    गंभीर चोट के बाद Rashmika Mandanna ने बताया अब कैसी है उनकी हालत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.