PM Modi in Chhattisgarh Live: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की रामभक्ति को सराहा, कहा – ये परियोजनाएं गरीबों को देंगी बेहतर सुविधाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें बिजली, तेल, गैस, रेलवे, सड़क, शिक्षा और आवास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के रायपुर से बिलासपुर के मोहभट्टा ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने 33,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में बिजली, तेल, गैस, रेलवे, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं।
3 लाख परिवारों को पक्का घर
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में 3 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर मिलने पर कहा कि यह उनके जीवन में नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत के दौरान उनके चेहरे पर खुशी देखी और कहा कि उनकी मां का आनंद छलक रहा था। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लाखों गरीबों के घरों की योजना फाइलों में दफन थी, लेकिन उनकी सरकार ने इसे साकार किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया, जिनमें से 3 लाख घर विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी इलाकों में तैयार हो चुके हैं।
33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, वे सभी छत्तीसगढ़ की जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हैं। इन परियोजनाओं में गरीबों के घर, स्कूल, सड़क, रेलवे, बिजली और गैस पाइपलाइन शामिल हैं। उन्होंने राज्यवासियों को इन विकास कार्यों के लिए बधाई दी।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंदिर हसौद के रास्ते अभनपुर-रायपुर खंड पर मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/avedBdJZzU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2025
नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ आना सौभाग्य की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता महामाया और माता कौशल्या की पावन भूमि है। नवरात्रि के पहले दिन यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि यह समय मातृशक्ति को समर्पित है और छत्तीसगढ़ में इसका विशेष महत्व है।
भाजपा सरकार मोदी की गारंटी पर बनी – मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं मिली हैं, जिससे राज्य को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और भरोसे के कारण जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को हटाकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को चुना।
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जनसभा – मनोहर लाल खट्टर
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसे छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी जनसभा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक एक सशक्त और विकसित राष्ट्र के रूप में पहचाना जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 ऊर्जा परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है, जिनकी कुल लागत 33,799 करोड़ रुपये है। इनसे उद्योगों और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी, जिससे छत्तीसगढ़ देश के विकास में अहम योगदान देगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, स्थान – मोहभट्ठा, बिल्हा (बिलासपुर)#ModiAtCGVikasParab #छत्तीसगढ़_बोले_मोदी_मोदी https://t.co/4R6qX2738t
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 30, 2025



