Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»तमिलनाडु में डीएमके को घेरने की तैयारी, दो महीने में पांचवीं बार पहुंचे अमित शाह
    राजनीति

    तमिलनाडु में डीएमके को घेरने की तैयारी, दो महीने में पांचवीं बार पहुंचे अमित शाह

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अमित शाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चेन्नई में बीजेपी की एक बेहद अहम बैठक चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वह समाज के विभिन्न वर्गों के प्रभावशाली व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे, जिनमें आरएसएस विचारक और तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ के संपादक एस. गुरुमूर्ति भी शामिल हैं। संसद में अमित शाह पहले ही यह कह चुके हैं कि 2026 में तमिलनाडु में एनडीए सरकार बनाएगी।

    2021 में पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी ने राज्य में अपनी पकड़ मजबूत की है। हालांकि, द्रविड़ राजनीति के गढ़ में पार्टी को अभी तक चुनावी लाभ नहीं मिल पाया है। तमिलनाडु के चुनावी इतिहास से पता चलता है कि बीजेपी को केवल तभी सफलता मिली है जब वह किसी द्रविड़ दल के साथ गठबंधन में रही हो। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा, वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी।

    इस बीच, सत्तारूढ़ डीएमके पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। ऐसे में विपक्षी खेमे में यह धारणा बन रही है कि AIADMK और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर ही डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को सत्ता से बाहर किया जा सकता है। अमित शाह, जो दो महीनों में पांचवीं बार तमिलनाडु पहुंचे हैं, इसी दिशा में संभावित गठबंधन को मजबूत करने के लिए कई बैठकें कर रहे हैं।

    AIADMK से दोबारा गठबंधन करने के लिए बीजेपी को अपने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अन्नामलाई को हटाना पड़ सकता है। AIADMK ने उन पर वरिष्ठ नेताओं के अपमान का आरोप लगाया था और स्पष्ट किया था कि उनके रहते गठबंधन संभव नहीं है। इसी कारण, आज राज्य में बीजेपी के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पार्टी ने आज नामांकन आमंत्रित किए हैं और कल तक नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की संभावना है।

    इस पद के लिए पूर्व मंत्री और वर्तमान में सदन में बीजेपी के नेता नयनार नागेन्द्रन का नाम सबसे आगे चल रहा है। पूर्व में AIADMK से जुड़े नागेन्द्रन पर पार्टी की भी सहमति बनती दिख रही है। अमित शाह की कोशिश है कि सभी प्रमुख बिंदुओं पर आज ही संभावित सहयोगी दलों से बातचीत कर ली जाए ताकि डीएमके के खिलाफ एक मजबूत गठबंधन तैयार हो सके।

    वहीं, डीएमके ने भाषा नीति, हिंदी विरोध और परिसीमन जैसे मुद्दों को उठाकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पार्टी इसे “चेन्नई बनाम दिल्ली” की लड़ाई का रूप देना चाहती है ताकि भावनात्मक समर्थन हासिल किया जा सके। इस बीच, लोकप्रिय अभिनेता विजय की नई पार्टी एनटीए पर भी बीजेपी की नजर है। विजय ने भी डीएमके के खिलाफ मुखर रुख अपनाया है। अन्नामलाई के पद छोड़ने के बाद उनकी पार्टी से गठबंधन को लेकर बातचीत की संभावना भी जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन बिल अब कानून बना, 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने…

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.