Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
    • रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
    • महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
    • ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
    • भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
    • सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
    • क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
    • मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हरिद्वार रवाना होने की तैयारी:बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक और उसके पति अमन त्यागी को SDM कोर्ट ने थमाया नोटिस…
    मुख्य समाचार

    हरिद्वार रवाना होने की तैयारी:बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक और उसके पति अमन त्यागी को SDM कोर्ट ने थमाया नोटिस…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संभल: संभल की एसडीएम कोर्ट ने मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक के बुर्का पहनकर कांवड़ लाने पर पाबंदी लगाते हुए तमन्ना और उनके पति अमन त्यागी को नोटिस भेजा है. नोटिस में तमन्ना मलिक के बुर्का पहनकर कांवड़ लाने पर शांति भंग होने की आशंका जताई गई. एसडीएम कोर्ट ने तमन्ना मलिक और उनके पति को एसडीएम कोर्ट में पेश होकर बुर्का पहनकर कांवड़ लाने की वजह बताने का आदेश जारी किया. छह महीने के लिए तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को 20-20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया. तमन्ना मलिक गुरुवार को हरिद्वार से कांवड़ लेने जाएंगी.

    पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव का है. यहां की रहने वाली तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 135 के तहत नोटिस जारी कर 20-20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किया है. दोनों के न्यायालय में उपस्थित न होने पर अब दोबारा नोटिस जारी किया गया है.  प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगली बार भी पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया जाएगा.

    शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

    यह कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है. प्रशासन के मुताबिक, थाना असमोली से पिछले वर्ष की एक चालानी रिपोर्ट प्राप्त हुई थी. रिपोर्ट में उल्लेख था कि अमन त्यागी और तमन्ना मलिक, जो अलग-अलग समुदाय से हैं, पिछले साल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए थे. इससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई थी.

    कोर्ट में नहीं हुए पेश

    एसडीएम के अनुसार दोनों को पहले 31 जुलाई 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए. इसी कारण उन्हें पुनः नोटिस जारी किया गया है. तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पहले भी हमें एसडीएम की ओर से नोटिस मिला है. उन्होंने आपत्ति जताई कि हरिद्वार जाकर कांवड़ लाने में प्रशासन को क्या समस्या है, जबकि उन्हें सुरक्षा और सहयोग मिलना चाहिए. उन्होंने बताया कि तमन्ना मलिक को महाराष्ट्र से एक महिला ने फोन पर एसिड अटैक की धमकी दी थी. 

    उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि वे हरिद्वार जाएंगे और गाजियाबाद की मुस्लिम महिला अनीशा बानो का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि संभल एसडीएम की तरफ से महाशिवरात्रि पर तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी पर बुर्के में कांवड़ लाने की पाबंदी लगाई गई है.

    अमन त्यागी ने बताया कि पहले हमें प्रशासन की तरफ से भी नोटिस दिया गया था. हमें जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से नोटिस मिला. हमें यह समझ में नहीं आ रहा कि यह नोटिस क्यों दिया जा रहा है, क्योंकि हम हरिद्वार जाना चाहते हैं? मैं और मेरी वाइफ तमन्ना मलिक, दोनों ही पिछली बार भी कांवड़ लेकर आए थे. इस नोटिस के बाद जमानत कराने के लिए हम एसडीएम साहब के पास आए हैं. हमें इस बात से परेशानी हुई है कि कांवड़ लाने के लिए भी जमानत करानी पड़ रही है. प्रशासन को जहां हमारी मदद करनी चाहिए थी, हमें सुरक्षा देनी चाहिए थी, क्योंकि हमें लोगों द्वारा धमकियां भी मिल रही हैं. महाराष्ट्र से एक महिला ने हमारे पास कॉल करके धमकी दी थी कि अगर आपने ऐसा किया तो तुम्हारे ऊपर एसिड फेंका जाएगा.

    धमकी देने वालों पर कार्रवाई करने की जगह हमें ही उल्टा जमानत करानी पड़ रही है. प्रशासन से हमारा कहना है कि हमारे बच्चे छोटे-छोटे हैं, इसलिए हमें सुरक्षा देनी चाहिए. उल्टा हमें हरिद्वार धाम जाने के लिए और अपने महादेव की नगरी तथा अपने तीर्थ स्थान पर जाने के लिए जमानत करानी पड़ रही है. 

    अमन त्‍यागी ने सरकार से पूछे सवाल

    हम सरकार से भी सवाल पूछना चाहते हैं कि पिछली बार कांवड़ लाने पर हमें सम्मान मिला. लोगों ने हमारी सराहना की और सनातनियों तथा हिंदुओं ने पूरा सम्मान दिया, लेकिन इस बार ऐसा हो रहा है कि प्रशासन पहले से ही रोकने की कोशिश कर रहा है. हमें हरिद्वार जाने नहीं दिया जा रहा है. पता नहीं क्यों उनका कहना है कि लोगों की भावनाएं आहत होती हैं, लेकिन हम यह पूछना चाहते हैं कि हमने किसी को क्या गलत बोला है? हमने अपने मुंह से ऐसा कोई शब्द नहीं निकाला, जिससे किसी की भावना आहत हो. अगर किसी के पहनने और ओढ़ने से किसी की भावना आहत होती है, तो यह सोचना गलत है. अगर इस प्रकार देखा जाए तो 100 करोड़ हिंदुओं की भावनाएं भी आहत होती हैं. प्रशासन को यह भी सोचना चाहिए कि 100 करोड़ हिंदुओं को रोज दुख पहुंचाया जाता है.

    अमन ने कहा क‍ि तमन्ना मलिक का जो कपड़े और वस्त्र पहनने का मन होगा, वही पहनकर जाएंगी, क्योंकि आप किसी के अधिकारों का हनन नहीं कर सकते. जिसे जो पहनना है, वह वही वस्त्र पहन सकता है. संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि ऐसा नहीं किया जा सकता. अगर संविधान में कोई ऐसी धारा है, जो इस पर रोक लगाती है, तो बता दीजिए. अमन ने कहा क‍ि हमें नोटिस मिला है और हम अपनी जमानत कराने आए हैं. तमन्ना जो वस्त्र पहनकर जाना चाहती हैं, पहन सकती हैं. उन पर कोई पाबंदी नहीं है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप

    August 5, 2026

    रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 5, 2026

    महाना ने  भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.