Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»आरबीआई ने नहीं बदला रेपो रेट, GDP ग्रोथ का अनुमान घटा और महंगाई का बढ़ा
    व्यापार

    आरबीआई ने नहीं बदला रेपो रेट, GDP ग्रोथ का अनुमान घटा और महंगाई का बढ़ा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। यह 5.25 फीसदी पर ही बनी रहेगी। आरबीआई ने अपनी वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक पॉलिसी मीटिंग में यह फैसला सुनाया है। यह बैठक 3 से 5 जून के बीच आयोजित हुई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब अर्थव्यवस्था के सामने चुनौतियां हैं। यूएस-ईरान युद्ध के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें उच्च बनी हुई हैं। इससे देश को अपनी विदेशी मुद्रा का बड़ा हिस्सा तेल आयात करने में देना पड़ रहा है। वहीं, भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है।

    जीडीपी ग्रोथ का घटाया अनुमान

    आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए आर्थिक वृद्धि यानी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है। तिमाहीवार अनुमान इस प्रकार हैं:

    • Q1FY27: 6.8% से घटाकर 6.6% किया
    • Q2FY27: 6.7% से घटाकर 6.3% किया
    • Q3FY27: 7.0% से घटाकर 6.5% किया
    • Q4FY27: 7.2% से घटाकर 6.8% किया

    कितना है विदेशी मुद्रा भंडार

    आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 29 मई 2026 तक उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 682.3 अरब डॉलर के मजबूत स्तर पर पहुंच गया है।

    महंगाई का बढ़ाया अनुमान

    RBI ने FY27 के लिए खुदरा महंगाई का अनुमान बढ़ा दिया है। केंद्रीय बैंक ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर का अनुमान 4.6% से बढ़ाकर 5.1% कर दिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ऊंची ऊर्जा कीमतों का असर आर्थिक वृद्धि में नरमी और महंगाई में बढ़ोतरी के रूप में दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की घरेलू आर्थिक गतिविधियां फिलहाल काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं।

    देश में डॉलर इनफ्लो बढ़ाने के लिए RBI ने की ये घोषणाएं

    देश में विदेशी मुद्रा प्रमुख रूप से डॉलर के इनफ्लो को बढ़ाने के लिए आरबीआई ने कई उपायों की घोषणा की है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 15 वर्ष, 30 वर्ष और 40 वर्ष अवधि वाले सभी नए सरकारी बॉन्ड्स को फुली एक्सेसिबल रूट के तहत शामिल किया जाएगा। इस कैटेगरी के बॉन्ड तीन प्रमुख वैश्विक बॉन्ड इंडेक्स का हिस्सा हैं। इसके अलावा अन्य गवर्नमेंट सिक्युरिटीज में इन्वेस्टमेंट पर लागू सीमाएं भी हटाई जाएंगी। एनआरआई और भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों के लिए निवेश सीमा बढ़ाई जाएगी। साथ ही यह सुविधा विदेश में रहने वाले सभी व्यक्तिगत निवेशकों तक विस्तारित की जाएगी। RBI 30 सितंबर तक लगभग चार महीने के लिए रियायती विदेशी मुद्रा स्वैप की सुविधा उपलब्ध कराएगा। PSUs द्वारा लिए जाने वाले बाहरी कमर्शियल लोन्स को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं, आरबीआई निर्यात आय की प्राप्ति की समय-सीमा को फिर से बढ़ाकर 9 महीने करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “दुकान पर ‘QR Code’ को क्यों ‘Scanner’ बुलाते हैं लोग?

    June 19, 2026

    बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर बनायेंगे गौतम अडाणी, सरकार को निवेश प्रस्ताव भेजने की तैयारी

    June 19, 2026

    आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, इन्फोसिस 8% से ज्यादा टूटा, जानिए वजह

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.