Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»सड़क बनी अखाड़ा, राह चलते युवक पर बुरी तरह टूट पड़ा सांड, पहले उठाकर पटका…फिर पैरों से कुचला
    अजब गजब

    सड़क बनी अखाड़ा, राह चलते युवक पर बुरी तरह टूट पड़ा सांड, पहले उठाकर पटका…फिर पैरों से कुचला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वायरल हो रहे इस चौंकाने वाले वीडियो में एक बेकाबू सांड स्कूटी के पास खड़े एक आदमी पर बेरहमी से हमला करता नजर आ रहा है. देखा जा सकता है कि, सांड उसे सींगों से घसीटता है और लगातार चोट पहुंचाता रहता है.

    दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक आवारा सांड ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति लाल रंग की स्कूटी के पास खड़ा है. अचानक एक सांड उसकी ओर दौड़ता है, उसे सींगों से उठाकर सड़क पर पटक देता है और फिर पैरों से कुचलता है. सांड का यह आक्रामक व्यवहार देखकर आसपास मौजूद लोग डर के मारे चिल्लाने लगते हैं. कुछ लोग लाठी और डंडों से सांड को भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सांड उन पर भी हमला करने लगता है.

    दिल्ली में सांड का कहर

    घटना के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा सांडों की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. इस वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh नामक पेज से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 97 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, प्रशासन को आवारा पशुओं की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.

    CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

    वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, लगता है सांड लाल रंग देखकर भड़क गया. वहीं, दूसरे ने कहा, दिल्ली में आवारा सांड एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं. यह घटना एक बार फिर से इस बात को रेखांकित करती है कि शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या कितनी गंभीर हो चुकी है. प्रशासन को चाहिए कि वह इस दिशा में ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक

    September 16, 2026

     न जमीन-कोयला और न गैस…समंदर से बनेगी बिजली, बेल्जियम का एनर्जी आइलैंड क्या है…

    September 10, 2026

    घायल तेंदुए ने रेस्क्यू के दौरान बदला मिजाज, अधिकारी पर झपटा

    September 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.