Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • पैकेज्ड फूड पर अब लगाने होंगे हाई-फैट, हाई-शुगर या हाई-सॉल्ट चेतावनी के लेबल, SC का फैसला
    • पंजाब का ‘सनातन’ गठबंधन
    • देश का पथप्रदर्शक : हमारा संविधान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»संपादकीय»पंजाब का ‘सनातन’ गठबंधन
    संपादकीय

    पंजाब का ‘सनातन’ गठबंधन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब में भाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन कोई नया नहीं है। यह गठजोड़ जनसंघ के समय से रहा है। बेशक बीते छह साल अलगाव की स्थिति रही, लेकिन दोनों दलों के शीर्ष नेताओं-अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, प्रकाश सिंह बादल-का ‘दोस्ताना’ पांच दशकों से अधिक पुराना था। वे केंद्र की जनता पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। 1996 में जब भाजपा लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी और अटल बिहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री बनने का पहला मौका मिला, तब भाजपा-अकाली दल का विधिवत गठबंधन हुआ। वाजपेयी ने उसे ‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन’ (एनडीए) नाम दिया। तब महाराष्ट्र में बाल ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी एनडीए का घटक बनी। दरअसल इन राष्ट्रवादी मानस के दलों का गठबंधन ‘नैसर्गिक’, ‘सनातन’, ‘स्वाभाविक’ रहा है। बेशक आज आडवाणी ही हमारे बीच मौजूद हैं और वह उम्र के 100वें साल में प्रवेश कर चुके हैं। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद वह और कई अन्य दिग्गज भाजपा नेता निष्क्रिय कर ‘मार्गदर्शक’ बना दिए गए हैं। परिवारों में भी ऐसा ही होता है। बहरहाल भाजपा-अकाली दल (बादल) का नए सिरे से गठबंधन हुआ है, क्योंकि फरवरी, 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अध्यादेश के जरिए जब कृषि के तीन कानून लागू किए थे, तब प्रतिक्रिया में किसान आंदोलन करीब एक साल तक जारी रहा था। उसी दौर में 2020 में अकाली दल को भाजपा के साथ गठबंधन तोडऩा पड़ा, क्योंकि आंदोलन में पंजाब के किसान और जट्टसिख समुदाय अत्यंत सक्रिय थे और वही अकाली दल का जनाधारी वोट बैंक रहा है। नतीजतन 2022 में दोनों ने अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ा और उनका ‘सफाया’ हो गया।

    अकाली 3 और भाजपा 2 विधायक ही जिता पाए। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा एक भी सांसद जिता नहीं सकी और बादल परिवार की बहू हरसिमरत कौर बठिंडा सीट से बमुश्किल जीत पाईं। अब चुनाव से पहले गठबंधन करना ‘राजनीतिक मजबूरी’ थी, क्योंकि प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व को ऐसी रपटें मिलती रहीं कि भाजपा और अकाली अलग-अलग जीत नहीं सकते, लिहाजा सरकार बनाने की लड़ाई ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) और कांग्रेस के बीच केंद्रित हो जाएगी। कांग्रेस से भाजपा में आए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ‘ब्रीफ’ किया और गठबंधन बनाने का आग्रह करते रहे। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मुलाकातें भी हुईं। अंतत: गुरु नानक देव जी के प्रकाश-पर्व और देव दीपावली के पवित्र दिन एक बार फिर गठबंधन की घोषणा की गई। अब पंजाब में राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं। ‘आप’ सरकार में है और 2022 में उसे 92 सीटों का ऐतिहासिक, प्रचंड जनादेश मिला था। कांग्रेस अब भी एक ताकत है, लिहाजा चुनाव त्रिकोणीय होगा। तीन कृषि कानून प्रधानमंत्री ने 2021 में ही वापस ले लिए थे, लिहाजा अब यह मुद्दा प्रासंगिक नहीं है। भाजपा-अकाली 1997-2017 तक पांच चुनाव गठबंधन में लड़ चुके हैं, जिनमें तीन बार उनकी साझा सरकार बनी। भाजपा राज्य के हिंदुओं, शहरी और व्यापारी वर्गों में स्वीकार्य राजनीतिक दल है, जबकि ग्रामीण अंचल और पंथिक समुदाय में अकाली दल आज भी लोकप्रिय है। हालांकि पंजाब में राम-कृष्ण वाला ‘हिंदूवाद’ नहीं है। राज्य के 31-32 फीसदी दलित कई बार ‘निर्णायक’ साबित हुए हैं। बहरहाल जो पंजाब कभी देश का सर्वसम्पन्न राज्य होता था, आज उस पर करीब 4.50 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। यह राज्य के जीडीपी का 45 फीसदी है, जो अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरा सर्वाधिक है। नशाखोरी इतनी बड़ी, जटिल, संवेदनशील समस्या है कि बीते पांच साल के दौरान 36,000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। नशे के कारोबार के तस्कर और सिंडिकेट एक्टिविस्ट लोगों की हत्याएं करवा रहे हैं। पंजाब की शांति, सुरक्षा, स्थिरता आज भी नाजुक मुद्दा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तीन महाशक्ति ही ‘दुनिया’ नहीं

    November 21, 2026

    ईरान युद्ध का तीसरा चरण

    November 20, 2026

    पहले कटे, अब जुड़ेंगे

    November 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.