Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»शशि थरूर बने कांग्रेस आलाकमान की चिंता का कारण, मोदी सरकार सौंपना चाहती है ये बड़ी भूमिका
    राजनीति

    शशि थरूर बने कांग्रेस आलाकमान की चिंता का कारण, मोदी सरकार सौंपना चाहती है ये बड़ी भूमिका

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मोदी सरकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र सरकार ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से संपर्क कर सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रस्तावित सांसदों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने हेतु कांग्रेस के सांसदों के नाम मांगे हैं। सरकार की योजना है कि विभिन्न दलों के सांसदों का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में जाकर भारत का पक्ष मजबूती से रखे। इस पहल में कांग्रेस ने भी अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस सिलसिले में पार्टी अध्यक्ष खरगे से बातचीत की है।

    इस बीच, प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को शामिल करने को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद उभर आए हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से थरूर का नाम प्रस्तावित किया गया है, लेकिन कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिनिधिमंडल के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन पार्टी खुद करेगी। पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि थरूर का अंतरराष्ट्रीय अनुभव, उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व और संयुक्त राष्ट्र में काम करने की पृष्ठभूमि उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाती है। वहीं, पार्टी के अन्य नेता उनके हालिया बयानों से असहज हैं।

    दरअसल, शशि थरूर द्वारा हाल के दिनों में मोदी सरकार के समर्थन में दिए गए बयानों ने कांग्रेस नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। खासकर पाकिस्तान के साथ तनाव के दौरान थरूर के कुछ बयान पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग रहे, जिससे भीतरखाने नाराज़गी बढ़ी। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी में सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन थरूर ने हालिया बयानबाज़ी में “लक्ष्मण रेखा” पार कर दी है। कांग्रेस कार्य समिति की हालिया बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जहां एक वरिष्ठ नेता ने बिना थरूर का नाम लिए, पार्टी लाइन से हटकर बयान देने पर चिंता जताई और नेतृत्व से इसमें हस्तक्षेप की मांग की। थरूर स्वयं भी उस बैठक में मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.