Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..
    • फ्यूल प्रोडक्शन में भारत पहुंचा दुनिया के नंबर 4 पर, इंडोनेशिया-सऊदी अरब छूटे पीछे
    • NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया
    • दो शिक्षकों ने 12 नाबालिग छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म, स्कूल से बाहर ले जाकर करते थे रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
    • पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’
    • छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शिवसेना पार्षद के पति की दिनदहाड़े हत्या, बीच सडक़ पर किए वार, नौ गिरफ्तार
    क्राइम

    शिवसेना पार्षद के पति की दिनदहाड़े हत्या, बीच सडक़ पर किए वार, नौ गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में नई चुनी गई कॉर्पोरेटर के पति मंगेश कालोखे की बाइक रोककर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई. पुलिस ने 9 गिरफ्तार किए हैं. राजनीतिक रंजिश, चुनावी दबाव और सुपारी किलिंग की आशंका पर जांच जारी है.

    मंगेश कालोखे अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. यह घटना खोपोली के साईं बाबा नगर इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि मंगेश कालोखे अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन से चार से पांच लोग उतरे. उन्होंने अपनी कार मंगेश की कार के सामने खड़ी कर दी और धारदार हथियारों से उन पर हमला किया.

    यह सब पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. कैमरे ने वो देखा, जो बेहद डरावना और बर्बर था. थोड़ी ही देर में खबर पूरे खोपोली में फैल गई. शिवसेना की नव-निर्वाचित पार्षद मानसी कालोखे के पति मंगेश कालोखे की हत्या से शहर में गुस्सा उबलने लगा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे खोपोली में डर का माहौल बन गया.

    खबर पुलिस को दी गई. आनन-फानन में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा. मंगेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पोस्टमॉर्टम की तैयारी हुई और जांच शुरू. सवाल है कि क्या यह निजी दुश्मनी थी? क्या यह चुनावी रंजिश का नतीजा था? या फिर कोई और साजिश? मंगेश की पत्नी मानसी कालोखे हाल ही में म्युनिसिपल काउंसिल का चुनाव जीतकर पार्षद बनी थीं. शिवसेना कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया.

    सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, कॉल डिटेल्स निकाली गईं और संदिग्धों पर शिकंजा कसा गया. इस पूरे मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें रविंद्र देवकर, उनका बेटा दर्शन और एक महिला भी शामिल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दो शिक्षकों ने 12 नाबालिग छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म, स्कूल से बाहर ले जाकर करते थे रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

    September 3, 2026

    भांजी ने दो साथियों संग की मामा की हत्या; लूटे नकदी-गहने

    September 3, 2026

    रायसेन जेल में कैदी ने खेला खूनी खेल! हत्या के आरोपी ने फल देने के बहाने प्रहरी को मारी गोली

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.