Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»श्रेयस अय्यर एक छक्के की दूरी पर बड़े मुकाम पर, धोनी-विराट-रोहित के खास क्लब में शामिल होंगे।
    खेल

    श्रेयस अय्यर एक छक्के की दूरी पर बड़े मुकाम पर, धोनी-विराट-रोहित के खास क्लब में शामिल होंगे।

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    श्रेयस अय्यर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IPL 2025 के 69वें मुकाबले में आज, 26 मई को, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का सामना जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब उनकी नजरें टॉप-2 में फिनिश करने पर टिकी हैं। पंजाब किंग्स को टॉप-2 में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस को हराना होगा और साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार की भी उम्मीद करनी होगी। फिलहाल पंजाब 13 मैचों में 17 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

    पंजाब की जीत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला चमकना जरूरी होगा। अय्यर इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं और पंजाब के टॉप रन स्कोरर भी हैं। 13 मैचों में उन्होंने 488 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 48.80 और स्ट्राइक रेट 172.43 रहा है। उन्होंने अब तक 5 अर्धशतक लगाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज उनकी कोशिश एक बड़ी पारी खेलने की होगी, जिससे टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ वे ऑरेंज कैप की दौड़ में भी ऊपर उठ सकें। इसके अलावा, आज उनका एक खास रिकॉर्ड पूरा होने का भी मौका है — उन्हें सिर्फ एक छक्का लगाना बाकी है।

    श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान IPL में अब तक 99 छक्के लगा चुके हैं। एक छक्का और लगाने पर वे IPL इतिहास में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे कप्तान बन जाएंगे। अभी तक इस कारनामे को सिर्फ पांच कप्तान ही हासिल कर पाए हैं, जिनमें से एक विदेशी कप्तान भी शामिल है। ये कप्तान हैं: महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल। महेंद्र सिंह धोनी ही इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने IPL में 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

    IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान इस प्रकार हैं:

    • महेंद्र सिंह धोनी – 223
    • विराट कोहली – 168
    • रोहित शर्मा – 158
    • डेविड वॉर्नर – 109
    • केएल राहुल – 105
    • श्रेयस अय्यर – 99
    • संजू सैमसन – 99
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.