Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»ब्रिटेन में सिख महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने कहा- अपने देश वापस जाओ
    क्राइम

    ब्रिटेन में सिख महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने कहा- अपने देश वापस जाओ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूनाइटेड किंगडम (UK) के ओल्डबरी में ब्रिटिश मूल की 20 वर्षीय सिख महिला से दो पुरुषों के बलात्कार करने की घटना हुई है। यह घटना पिछले मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे टेम रोड के पास हुई। हमलावरों ने कथित तौर पर महिला पर नस्लवादी टिप्पणियां की और उसे वापस अपने देश जाने को भी कहा। पुलिस घटना को नस्लीय रूप से उत्तेजित हमला मान रही है और CCTV फुटेज समेत फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

    पुलिस ने क्या दिया बयान?

    वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि 9 सितम्बर को सुबह 8.30 बजे से पहले उन्हें फोन किया गया, जब महिला ने बताया कि टेम रोड के आसपास के क्षेत्र में उस पर हमला हुआ है। महिला ने बताया कि हमले के दौरान आरोपियों ने उस पर नस्लवादी टिप्पणियां भी की थी। इधर, सिख फेडरेशन (UK) के अनुसार, हमले के दौरान आरोपियों ने पीड़िता पर चिल्लाते हुए कहा, “तुम इस देश की नहीं हो, अपने देश वापस जाओ।”

    घटना से स्थानीय सिख समुदाय में भरा गुस्सा

    महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों का रंग गोरा था, जिनमें से एक का सिर मुंडा था और उसने गहरे रंग की स्वेटशर्ट पहनी हुई थी। इसी तरह दूसरे आरोपी ने स्लेटी रंग का टॉप पहना हुआ था। स्थानीय सिख समुदाय इस लक्षित हमले से बेहद गुस्से में है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे समुदाय के गुस्से को समझते हैं और उन्होंने इलाके में गश्त बढ़ाने का वादा किया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

    सांसदों ने की घटना की निंदा

    ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर गिल ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अत्यधिक हिंसा और नस्लीय रूप से उत्तेजित अपराध बताया। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारे सिख समुदाय और हर समुदाय को सुरक्षित, सम्मानित और मूल्यवान महसूस करने का अधिकार है।” एक अन्य सांसद जस अठवाल ने इसे घृणित, नस्लवादी और स्त्री-द्वेषी हमला बताया और इसे देश में बढ़ते नस्लीय तनाव से जोड़ते हुए लोगों की सुरक्षा की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन

    July 15, 2026

    नासिक में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 9 आरोपी हिरासत में

    July 15, 2026

    पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.