Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»पहले दिन वनडे स्टाइल में जड़ा शतक, रजत पाटीदार ने ठोका वापसी का जोरदार दावा
    खेल

    पहले दिन वनडे स्टाइल में जड़ा शतक, रजत पाटीदार ने ठोका वापसी का जोरदार दावा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अपनी कप्तानी में इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सर्वकालिक पहला आईपीएल खिताब दिलाने वाले  और उम्र के 33वें साल में चल रहे रजत पाटीदार ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट पिछले साल फरवरी में खेला था, लेकिन हो चले बहुत ही कड़े मुकाबले के बीच उन्होंने टीम इंडिया में वापसी का हौसला नहीं खोया है. शुक्रवार से एक बार फिर से पुराने फॉर्मेट में शुरू हुए देश के प्रीमियर दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले राउंड के शुरुआती दिन पाटीदार ने अपनी बैटिंग के अंदाज से यह पूरी तरह से साफ कर दिया. मध्य क्षेत्र की कप्तानी कर रहे पाटीदार ने इस महीने के आखिरी दिन तक चलने वाले मुकाबले में ऐसे बैटिंग की मानो वह वनडे मैच खेल रहे हों! पाटीदार ने आउट होने से पहले सिर्फ 96 गेंदों पर 21 चौकों और 3 छक्कों से 125 रन बनाए. 

    यह स्ट्राइक-रेट बहुत कुछ कहता है!

    दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में देश के पांच जोनों से बनी टीम खेल रही हैं. एक जोन में करीब  पांच-छह राज्यों से एक टीम चुनी जाती है, जो रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन के आधार पर बनती है. यह स्तर किसी भी बल्लेबाज के लिए परीक्षा का अच्छा स्तर है, लेकिन रजत पाटीदार ने दिखाया कि वह चारदिनी क्रिकेट को अपने ही अंदाज में खेलेंगे. और उन्होंने 130.20 के स्ट्राइक-रेट से बैटिंग की. 

    पहले दिन मध्य क्षेत्र मजबूत

    बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (पूर्व में NCA) मैदान पर उत्तर क्षेत्र के खिलाफ पहले दिन दिन पाटीदार के शतक और दानिश मालेवार के नाबाद 198 रनों ने मध्य क्षेत्र को खासा मजबूत कर दिया है. दिन का खेल खत्म होने तक मध्य क्षेत्र ने उत्तर के बॉलरों को पस्त करते हुए 2 विकेट पर 432 रन बना लिए हैं. और आप यह देखें कि यह स्कोर सिर्फ 77 ओवरो में बनाया गया. प्रति ओवर 5.61 का औसत. इससे आप समझ सकते हैं कि बल्लेबाजों ने कैसी बैटिंग की और पिच कैसी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

    July 16, 2026

    मेसी ने गोल्डन बूट की रेस में किलियन एम्बापे को पीछे छोड़ा, इंग्लैंड के खिलाफ किए असिस्ट के बदौलत निकले आगे

    July 16, 2026

    FIFA World Cup: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में स्पेन

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.