छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

धान खरीदी की तैयारियों के बीच कर्मी और आपरेटरों की हड़ताल

धान खरीदी की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही अब खरीदी व्यवस्था पर संकट गहराने लगा हैं। प्रदेशभर कंप्यूटर आपरेटर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर इन कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
सहकारी समिति कर्मचारी आपरेटर संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, वे किसी भी कीमत पर धान खरीदी कार्य में भाग नहीं लेंगे। संघ ने साफ कहा है कि अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।
प्रशासन में मचा हडक़ांप: धान खरीदी की तैयारियों के बीच हड़ताल की घोषणा से प्रशासनिक अमले में हडक़ंप मच गया हैं। शासन स्तर पर बातचीत की कोशिश जरूर शुरू हुई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। अगर स्थिति जल्द नहीं संभली तो 15 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी पर सीधा असर पड़ेगा। यह सरकार के लिए न केवल प्रशासनिक, बल्कि राजनीतिक चुनौती भी साबित हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button