Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साड़ी में लड़की ने किया Michael Jackson स्टाइल डांस, मूनवॉक देख लोगों की खुली रह गई आंखें
    • पीएम मोदी-ट्रंप की बैठक से पहले US ‘पैसिफिक कमांड’ से हटाया इंडो; भारत पर क्या होगा असर?
    • बैंकों में पड़े  हैं 78,000 करोड़ की अनक्लेम्ड राशि
    • क्या आप भी अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो डाइट में इन 4 चीजों को करें शामिल…
    • तिरंगों की सुरक्षा के लिए फैसला:तिरंगे की मजबूती बढ़ाने के लिए फैब्रिक की होगी वैज्ञानिक स्टडी…
    • विधवा प्रेमिका संग रहने के लिए पत्नी को हटा दिया रास्ते से,मंदिर ले गया, प्रसाद कहकर पिलाया जहरीला जूस…
    • राज्यपाल श्री डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»कामयाबी: ‘तारे जमीन पर’ वाले ईशान का बड़ा भाई योहान अवस्थी,बने गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर, फोटो हुई वायरल तो लोग कर रहे तारीफ…
    मनोरंजन

    कामयाबी: ‘तारे जमीन पर’ वाले ईशान का बड़ा भाई योहान अवस्थी,बने गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर, फोटो हुई वायरल तो लोग कर रहे तारीफ…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Taare Zameen Par Yohaan: साल 2007 में आई आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ ने लोगों के दिलों को छू लिया था. आज भी ये फिल्म लोगों की फेवरेट है. इस फिल्म ने बच्चों की पढ़ाई और पेरेंट्स की सोच पर एक बड़ी बहस छेड़ दी थी. फिल्म के साथ इसके किरदार भी हमेशा के लिए याद रह गए. इस मूवी ने हमें दो शानदार चाइल्ड आर्टिस्ट दिए, दर्शील सफारी और सचेत इंजीनियर. दर्शील तो आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन ईशान के बड़े भाई योहान का रोल निभाने वाले सचेत अब लाइमलाइट से पूरी तरह दूर हो चुके हैं.

    उन्होंने फिल्मों की चमक-दमक छोड़ एक दूसरी राह चुनी और आज उनकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम दिलचस्प भी नहीं. कभी पर्दे पर नजर आने वाले सचेत इंजीनियर आज UK में एक सक्सेसफुल गोल्ड मेडलिस्ट डेंटिस्ट हैं और अब पायलट बनने के अपने सपने को भी उड़ान दे रहे हैं.

    ग्लैमर की दुनिया छोड़ बने डॉक्टर

    अक्सर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में करियर बनाने का सपना देखते हैं, लेकिन सचेत की सोच अलग थी. ‘तारे जमीन पर’ की जबरदस्त सफलता के बाद उन्हें पहचान मिली, लोग पहचानने लगे और फिल्मों के ऑफर भी आने लगे. लेकिन उन्होंने ग्लैमर की दुनिया के बजाय पढ़ाई को प्राथमिकता दी. यही फैसला आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ.

    गोल्ड मेडल जीतकर किया कमाल

    सचेत ने अपनी पढ़ाई पूरी लगन के साथ की. उन्होंने डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से डेंटल शिक्षा हासिल की और पीरियोडोंटोलॉजी में गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया. इसके बाद वो उच्च शिक्षा के लिए UK चले गए. वहां लंदन के मशहूर UCL Eastman Dental Institute से पढ़ाई पूरी की और डेंटिस्ट के तौर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई. आज वो अपने पेशे में शानदार काम कर रहे हैं.

    डेंटिस्ट ही नहीं, पायलट बनने का भी सपना

    सचेत की कहानी यहीं खत्म नहीं होती. उन्हें उड़ान भरने का भी बेहद शौक है. हाल के सालों में उन्होंने फ्लाइंग ट्रेनिंग से जुड़ी झलकियां साझा कीं, जिससे पता चला कि वो पायलट बनने की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं. एक तरफ मरीजों की मुस्कान का ख्याल रखने वाले डेंटिस्ट और दूसरी तरफ आसमान छूने का सपना देखने वाले पायलट. सचेत की ये जर्नी वाकई इंस्पायरिंग है.

    फिल्मी परिवार से है खास रिश्ता

    दिलचस्प बात ये है कि सचेत का फिल्मी दुनिया से पुराना नाता रहा है. उनकी दादी कृष्णा कुमारी सेठ अभिनेत्री थीं, जबकि दादा सूरज प्रकाश फिल्म निर्माता थे. फिर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने का फैसला किया. तारे जमीन पर में उनका सिलेक्शन भी एक संयोग की तरह हुआ था, लेकिन उस एक फिल्म ने उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना दिया.

    आज भी ‘योहान’ को पहचान लेते हैं लोग

    भले ही सचेत फिल्मों से दूर हैं, लेकिन तारे जमीन पर के फैंस आज भी उन्हें योहान के नाम से याद करते हैं. स्क्रीन पर होशियार बड़े भाई का किरदार निभाने वाला ये कलाकार असल जिंदगी में भी पढ़ाई और मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर चुका है. शायद यही वजह है कि उनकी कहानी लोगों को आज भी उतनी ही दिलचस्प लगती है जितनी 18 साल पहले उनकी फिल्म लगी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ी में रैप करने वाले युवा सिंगर ‘एप्पी राजा’ का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

    June 16, 2026

    कन्नड़ मनोरंजन जगत से दुखद खबर, फेमस कॉमेडियन सिद्धार्थ परसानूर का निधन

    June 16, 2026

    प्यार, ब्रेकअप और दोस्ती और ड्रामा, रश्मिका मंदाना ने दिया ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट रिव्यू

    June 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.