खेल

ब्रेकिंग न्यूज़:: सूरजपुर डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के अवैध घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

सूरजपुर,बहुचर्चित सूरजपुर डबल मर्डर केस में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के अवैध घर पर बुलडोजर चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर को आरोपी कुलदीप साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक तालिब शेख की बेटी और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस जघन्य घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था और आरोपी के घर को गिराने की मांग तेज़ हो गई थी।

आज सुबह सूरजपुर नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीम ने आरोपी के अवैध घर को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जो स्थानीय निवासियों के लिए एक सख्त संदेश बनकर सामने आई है।

Related Articles

Back to top button