Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»तीसरे टी20 में टीम इंडिया की वापसी, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
    खेल

    तीसरे टी20 में टीम इंडिया की वापसी, ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    होबार्ट के बेलेरिव ओवल में रविवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए उसे 5 विकटे से हरा दिया. पर्थ में खेला गया पहला मैच रदद् होने के बाद एमसीजी में दूसरा मुकाबला मेजबान सीरीज में 1-0 से आगे हो गए, लेकिन रविवार को वॉशिंगटन सुदंर के शानदार प्रदर्शन ने भारत ने सीरीज बराबरी का विकल्प खुला रखते हुए शानदार जीत हासिल की.जीत के लिए 187 रनों का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा (25) और शुभमन गिल (15) ने टीम इंडिया को जरूर तेज शुरुआत दी, लेकिन ये इसे ठोस शुरुआत में तब्दील नहीं कर सके. इनके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (24) और तिलक वर्मा (29) भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल  सके, लेकिन अच्छी बात यह रही कि इन दोनों ने ही जरूरी औसत बनाए रखा. अक्षर पटेल (17) जरूर सस्ते में निपट गए, लेकिन यहां से वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 49 रन, 23 गेंद 3 चौके, 4 छक्के) ने बाकी दो मैच और सीरीज खत्म होने से पहले ही उन्होंने अपनी प्रोफाइल भी बड़ी कर ली है, तो फैन भी बढ़ा लिए हैं. अगर इसे वॉशिंगटन के करियर की अभी तक की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया जाए, तो गलत नहीं ही होगा. वहीं, संजू सैमसन की जगह आए विकेटकीपर जितेश शर्मा (नाबाद 22 रन, 13 गेंद, 3 चौके) ने भी अच्छा साथ दिया. नतीजा यह रहा कि भारत ने 9 गेंद बाकी रहते ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. नॉथन एलिस ने 3, तो बार्टलेट और स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिया.

    इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं. टिम डेविड 38 गेंदों में 8 चौके और पांच छक्के लगाए. जबकि स्टोइनिस ने 39 गेंदों में 64 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट झटके.

    ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन

    भारत प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर थामेगी तिरंगा…

    September 18, 2026

    भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

    September 18, 2026

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.