Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»चुनाव से पहले तेजस्वी की रणनीतिक बैठक, लेकिन AIMIM ने बनाई दूरी
    राजनीति

    चुनाव से पहले तेजस्वी की रणनीतिक बैठक, लेकिन AIMIM ने बनाई दूरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना: बिहार की राजनीति इन दिनों काफी सक्रिय हो गई है. राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक अहम बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी.

    ये बैठक पटना स्थित तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड पर दोपहर दो बजे आयोजित की गई है. बैठक में महागठबंधन के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य को बुलाया गया है. इस दौरान चुनाव की स्थिति, संभावित समर्थन और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है.

    एआईएमआईएम देगी झटका

    हालांकि इस बैठक को लेकर एक दिलचस्प स्थिति भी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में एआईएमआईएम शामिल नहीं होगी. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक फिलहाल एआईएमआईएम तेजस्वी यादव की रणनीति पर नजर बनाए हुए है और अभी उसने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. बताया जा रहा है कि यदि एआईएमआईएम का समर्थन महागठबंधन को नहीं मिलता है तो इसका सीधा असर राष्ट्रीय जनता दल पर पड़ सकता है. राज्यसभा चुनाव में हर वोट की अहमियत होती है और ऐसे में कुछ वोटों की कमी भी उम्मीदवार की जीत को मुश्किल बना सकती है. सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव इस मुद्दे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से बातचीत कर सकते हैं. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद ही एआईएमआईएम यह तय करेगी कि वह मतदान के समय किसका समर्थन करेगी.

    क्या है राज्यसभा चुनाव का गणित

    राज्यसभा चुनाव के गणित को समझें तो किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए लगभग 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है. मौजूदा स्थिति में  NDA के पास बहुमत के लिए जरूरी संख्या से तीन विधायक कम बताए जा रहे हैं. उन्हें जीत के लिए 205 विधायकों का समर्थन चाहिए, जबकि उनके पास करीब 202 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है.

    आरजेडी की मुश्किलें

    वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के सामने भी चुनौती कम नहीं है. आरजेडी के पास फिलहाल जीत के लिए जरूरी संख्या से करीब छह विधायक कम बताए जा रहे हैं. ऐसे में एआईएमआईएम के पांच विधायकों और बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक का समर्थन मिल जाता है तो आरजेडी के उम्मीदवार की जीत का रास्ता आसान हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा

    May 12, 2026

    भूपेन्द्र चौधरी और मनोज पाण्डेय कैबिनेट मंत्री समेत 8 मंत्रियों ने ली शपथ, सोमेंद्र तोमर व अजीत पाल को स्वतंत्र प्रभार

    May 10, 2026

    बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.