Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»अमिताभ की फिल्म में चार बच्चों की मां बनने से किया इनकार, एक्ट्रेस ने ठुकराया रोल, फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर
    मनोरंजन

    अमिताभ की फिल्म में चार बच्चों की मां बनने से किया इनकार, एक्ट्रेस ने ठुकराया रोल, फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अमिताभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। 2003 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म बागबान दर्शकों के दिलों को छू गई थी। इस फिल्म में उन्होंने हेमा मालिनी के साथ पति-पत्नी और चार बच्चों के माता-पिता की भूमिका निभाई थी। हालांकि, हेमा मालिनी से पहले ये भूमिका किसी और एक्ट्रेस को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने चार बच्चों की मां का किरदार निभाने से इनकार कर दिया, जिसके चलते ये फिल्म उनके हाथ से निकल गई।

    दरअसल, डायरेक्टर रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि बागबान के लिए पहले तब्बू को अप्रोच किया गया था। उस वक्त तब्बू महज 36 साल की थीं जबकि अमिताभ बच्चन 65 साल के थे। तब्बू को फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई थी और पढ़ते समय वे भावुक भी हो गई थीं, लेकिन उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया।

    रेनू चोपड़ा ने बताया कि तब्बू ने विनम्रता से कहा, “मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई, लेकिन मैं चार बच्चों की मां का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं हूं। मेरा करियर अभी सामने है, इसलिए मैं ये फिल्म नहीं कर सकती।”

    बाद में जब बागबान ब्लॉकबस्टर साबित हुई, तब्बू हैदराबाद में अपनी मौसी के साथ फिल्म देखने गईं और उन्हें बताया कि ये रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था। यह सुनकर उनकी मौसी ने नाराज होकर कहा, “तुझे चप्पल से मारूंगी, तूने इस फिल्म को क्यों मना कर दिया?”

    हालांकि तब्बू ने कुछ सालों बाद 2007 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चीनी कम में काम किया, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

    June 20, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.