Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल
    • लखनऊ में पारिवारिक विवाद में पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • IIT बॉम्बे के टॉपर,छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने छोड़ी नौकरी, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर है पिता…
    • लोकप्रिय टिक-टॉकर पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या…
    • मंडी में दवाड़ा टनल में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत,सात घायल
    • Baba Ramdev पर भड़की Kangana Ranaut, क्यों शुरू हुई लड़ाई ?
    • खाना बनाने के बर्तनों में छिपाकर सोने की तस्करी,कुकर की सीटी जैसा ढक्कन, छिपा रखा था 1 करोड़ का सोना…
    • सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»‘दिमागी नक्सली’ का कड़वा सच
    लेख-आलेख

    ‘दिमागी नक्सली’ का कड़वा सच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में देशहित, समाजहित में चल रहे अनेक कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं का जिक्र किया। वहीं विश्व की घटनाओं और आने वाली चुनौतियों का जिक्र भी किया। इसी के साथ उन्होंने नए तकनीकी और डिजिटल युग में नैरेटिव गढऩे के लिए इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग टूल्स को लेकर देशवासियों को सचेत भी किया। इसके लिए उन्होंने ‘दिमागी नक्सली’ शब्द का इस्तेमाल किया, क्योंकि आज की लड़ाई जमीन पर नहीं, दिमाग से लड़ी जाती है।

    इस शब्द के विरोध में विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने खुद को दिमागी नक्सली होने पर गर्व महसूस किया। यहां ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ वाली कहावत पूरी तरह फिट बैठती है। ऐसा लगा जैसे यह शब्द, कांग्रेस और उसकी पूर्ववत कार्यशैली का पर्यायवाची है और यह सीधे उन पर कहा गया हो। सच कड़वा होता है। प्रधानमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन जिन्होंने बिना हथियारों के आज तक देश में वैमनस्य, विरोध, जहर और भेदभाव फैलाने का काम किया, उन्हें लगा कि यह उंगली उन्हीं की तरफ उठी है।

    शब्दों का खेल और नैरेटिव की राजनीति  : देश की राजनीति में अपना प्रभाव बनाए रखने और सत्ता को हर हाल में बचाने के लिए कांग्रेस और उसके नेताओं द्वारा समय-समय पर कुछ शब्द गढ़े गए :
    1. समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, अखंडता : आपातकाल के बाद संविधान की प्रस्तावना में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, अखंडता, ये तीन शब्द जोड़े गए। आलोचकों का मानना है कि इससे संविधान की मूल भावना को बदलने का प्रयास किया गया, जबकि संविधान की मूल संरचना बदलने का कोई प्रावधान नहीं है। इन शब्दों ने भारत के संविधान की आत्मा को बदलने का पाप किया है। 

    2. हिंदू आतंकवाद और सैफरन टैरर : कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए हमेशा आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है। आतंकवाद हिंदुओं के खिलाफ हो तो उसको नजरअंदाज किया। हजारों हिन्दुओं के कत्ल और उनको भगाने का कश्मीर सबसे बड़ा उदाहरण है। उनके शासनकाल में इस्लामिक आतंकवाद की घटनाएं बढ़ीं, जिससे दुनिया में यह धारणा बनी कि विश्व में आतंकवाद कट्टरवाद का परिणाम है। यह नैरेटिव कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को नुकसान पहुंचाने लगा। पाकिस्तान ने भी मुंबई 26/11 हमले में कसाब के हाथ में कलावा और जाली पहचान पत्र से हिन्दू आतंकवाद पर मोहर लगाने की नाकाम कोशिश की थी। पर कसाब के जिंदा पकड़े जाने से सच सामने आ गया। 

    इसके बावजूद कांग्रेस ने सरकारी रिपोर्टों, हलफनामों, मनगढ़ंत सबूतों, तथा नाजायज तौर पर हिन्दुओं को पकड़ कर उन्हें आतंकवादी के तौर पेश करने का षड्यंत्र किया। ऐसा करके देश में हिंदू आतंकवाद और सैफरन टैरर का नैरेटिव गढऩे की कोशिश की। वोट की राजनीति करते हुए भारत के बहु संख्यक हिन्दू समाज को बदनाम और इस्लामिक आतंकवाद के बराबर खड़ा करने की कोशिश में नाकाम रहे। यह दिमागी नक्सलवाद का ही दूसरा रूप था।

    3. भगवाकरण : 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र से काम शुरू हुआ। हजारों साल की गुलामी के प्रतीकों को हटाकर देश की मूल संस्कृति और मूल्यों को स्थापित करने का प्रयास हुआ। देश के महापुरुषों, वीरों और शहीदों का गौरवमयी इतिहास देश के नौजवानों के सामने लाया जाने लगा। इसे रोकने के लिए भगवाकरण शब्द गढ़ा गया, ताकि युवाओं को उनके आत्मबोध से दूर रखा जा सके।

    4. गोदी मीडिया : दुनिया में अगर कहीं अभिव्यक्ति की आजादी है तो वह भारत है। एमरजैंसी में भी मीडिया ने हाथ से, ट्रैक्टर से, साइक्लोस्टाइल से सच जनता तक पहुंचाया। सच लिखने की कीमत शहादत के रूप में दी। ‘पंजाब केसरी’ इसका बड़ा उदाहरण है। जब यही मीडिया प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को प्रमुखता से दिखाने लगा तो विपक्ष ने इसे ‘गोदी मीडिया’ कह कर बदनाम किया। यह देश के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की साजिश थी।
    चौकीदार चोर, कातिल, मौत का सौदागर, सनातन एक कैंसर, भारत तेरे टुकड़े होंगे, हर घर से अफजल निकलेगा जैसे नारे और विद्यार्थी आंदोलनों में बच्चियों से लगवाए गए अभद्र नारे-इन सबने हर देशभक्त और हर हिंदू के मन को आहत किया है। यही दिमागी नक्सलवाद है। जो लोग बिना बंदूक के देश के दिमाग में जहर घोलते हैं, उन्हीं के लिए प्रधानमंत्री ने यह शब्द इस्तेमाल किया।जय हिन्द जय भारत।-प्रवीण बांसल

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्राकृतिक खेती – सतत कृषि और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

    August 19, 2026

    अराजकता का तुष्टिकरण, करदाता की उपेक्षा

    August 19, 2026

    इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर अभद्र शब्द, बेहद शर्मनाक

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.