Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»कांग्रेस अधिवेशन: बूथ से लेकर विचारधारा तक की चुनौतियों पर होगा मंथन, अहमदाबाद में खरगे की अध्यक्षता में होगा सम्मेलन
    राजनीति

    कांग्रेस अधिवेशन: बूथ से लेकर विचारधारा तक की चुनौतियों पर होगा मंथन, अहमदाबाद में खरगे की अध्यक्षता में होगा सम्मेलन

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस पार्टी छह दशक बाद गुजरात में होने जा रहे अहमदाबाद अधिवेशन में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और वैचारिक चुनौतियों पर गहराई से विचार करेगी। यह दो दिवसीय अधिवेशन न केवल संगठन की वर्तमान स्थिति का आकलन करेगा, बल्कि जमीनी स्तर से लेकर एआईसीसी तक संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत और जुझारू बनाने पर भी केंद्रित होगा। पार्टी का फोकस होगा भाजपा और संघ परिवार से जुड़े मुद्दों पर अपने नेताओं की वैचारिक स्पष्टता सुनिश्चित करने और संगठन को बूथ स्तर से सशक्त करने पर।

    जिला अध्यक्षों से मतदाता सूची की निगरानी, गड़बड़ियों को रोकने और चुनावी तैयारी की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। गांधी, नेहरू और सरदार पटेल की विचारधारा को पार्टी के मार्गदर्शक मूल्यों के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा और यही कांग्रेस का वैचारिक आधार होगा, जिसका स्पष्ट संदेश जमीनी नेताओं को दिया जाएगा।

    कांग्रेस का यह अधिवेशन ‘न्याय पथ पर संकल्प, समर्पण और संघर्ष’ के मूल संदेश के साथ पार्टी की नीति और दिशा को नए सिरे से तय करेगा। वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सामाजिक न्याय और सहभागिता आधारित राजनीति को अब कांग्रेस संगठन की प्राथमिकता बनाया जाएगा।

    पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, दोनों बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि अब लड़ाई केवल एक राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि सत्ता-प्रभावित संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की भी है। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश होगी कि 3000 से अधिक प्रतिनिधियों को वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध और संगठित किया जाए।

    अधिवेशन का पहला दिन (8 अप्रैल) सरदार पटेल स्मारक में विस्तारित कार्यसमिति की बैठक के साथ शुरू होगा और दूसरे दिन (9 अप्रैल) एआईसीसी अधिवेशन साबरमती नदी किनारे आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने हाल ही में संगठन में कई बदलाव किए हैं, लेकिन अब फोकस है ब्लॉक और बूथ स्तर पर मजबूत नेटवर्क खड़ा करने पर।

    यह अधिवेशन मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस का छठा अधिवेशन होगा, जिसकी तैयारी लंबे समय से संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की निगरानी में चल रही है। बीते दिनों खरगे और राहुल गांधी ने सभी जिलाध्यक्षों से अलग-अलग बैचों में चर्चा कर संगठन की मजबूती के लिए कार्ययोजना साझा की है। कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश के मुताबिक, यह अधिवेशन संगठन, राष्ट्रीय मुद्दों और राजनीतिक रणनीति पर खुली और व्यापक चर्चा का मंच बनेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

    May 8, 2026

    1000 करोड़ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.