Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पिता हैवान बन गया और उसने अपनी पत्नी के साथ दो बेटियों की बुर्का न पहनने पर हत्या कर डाली
    क्राइम

    पिता हैवान बन गया और उसने अपनी पत्नी के साथ दो बेटियों की बुर्का न पहनने पर हत्या कर डाली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश– शामली जिले में एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय वारदात सामने आई है। जहां कांधला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बुर्का न पहनने से नाराज़ होकर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद तीनों शवों को घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक में दफना दिया।

    पत्नी और बेटियों के हत्या के आरोपी फारुख को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फारुख ने बताया कि उसने पत्नी ताहिरा और बड़ी बेटी आफरीन की गोली मारकर हत्या की, जबकि छोटी बेटी सहरीन का गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

    फारुख की पत्नी और दोनों बेटियां बीते 10 दिनों से लापता थीं। इसको लेकर आरोपी के पिता दाउद ने पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना दी थी। पुलिस ने जब फारुख से पूछताछ शुरू की तो वह लगातार टालमटोल करता रहा, लेकिन सख्ती बरतने पर वह टूट गया और पूरी वारदात का खुद ही खुलासा कर दिया

    पुलिस पूछताछ में फारुख ने बताया कि उसे इस बात से आपत्ति थी कि उसकी पत्नी और बेटियां बिना बुर्का पहने घर से बाहर निकलती थीं। इसी नाराज़गी में उसने तीनों की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए उसने कैराना से अवैध तमंचा और कारतूस खरीदे और घर के आंगन में पहले से शौचालय के लिए एक गड्ढा खुदवाया।

    फारुख के अनुसार, वारदात के समय उसकी पत्नी ताहिरा मायके में थी। उसने उसे घर बुलाया और 8 दिसंबर की रात चाय के बहाने जगाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर दोनों बेटियां जाग गईं, जिसके बाद उसने आफरीन को भी गोली मार दी और सहरीन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों शवों को सेप्टिक टैंक में दफना दिया।

    मंगलवार देर शाम पुलिस ने फारुख की निशानदेही पर सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई, जहां से तीनों शव बरामद हुए। शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से महिला और दो बच्चियों के लापता होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पति फारुख से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

    July 11, 2026

    जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी

    July 11, 2026

    “मैंने सबका सफाया कर दिया”, पॉक्सो केस के आरोपी ने की नाबालिग पीड़िता और उसकी मां समेत 6 लोगों की हत्या

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.