Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»‘द गोल मशीन’अनुष्का की बदलेगी तकदीर, फुटबॉल के प्रति जुनून को मिलेगी दिशा
    खेल

    ‘द गोल मशीन’अनुष्का की बदलेगी तकदीर, फुटबॉल के प्रति जुनून को मिलेगी दिशा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड ही नहीं देश भर में ‘गोल मशीन’ के नाम से मशहूर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित फुटबॉलर अनुष्का कुमारी को राज्य सरकार ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुष्का कुमारी को नव वर्ष की बधाई दी और उनके अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों ने वैश्विक स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया है और सरकार उनके विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    अनुष्का की खेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही दो बड़े निर्देश दिए। उन्होंने रांची के ओरमांझी स्थित अनुष्का के पैतृक गांव रुक्का में एक आधुनिक खेल मैदान विकसित करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया। इसके अलावा अनुष्का के परिजनों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया गया, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

    अनुष्का कुमारी की सफलता की कहानी गरीबी और चुनौतियों के बीच संघर्ष की मिसाल है। उनके पिता दिव्यांग हैं और माता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अनुष्का ने अपने जुनून को कम नहीं होने दिया और आज वो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

    अनुष्का कुमारी 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अनुष्का ने सैफ अंडर-17 (भूटान) में भारतीय टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई और सर्वाधिक 7 गोल कर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनीं। वो एशियाई अंडर-17 (चीन) में आगामी मार्च में चीन में होने वाली प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनुष्का सैफ अंडर-16 (नेपाल) में भी उपविजेता भारतीय टीम की सदस्य रहीं।

    मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान अनुष्का को स्पोर्ट्स किट भी प्रदान की और कहा कि खिलाड़ियों को अब प्लेटफॉर्म की चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके पीछे मजबूती से खड़ी है। अनुष्का वर्तमान में हजारीबाग के आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रही हैं और इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में भी शामिल होंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लॉर्ड्स ग्राउंड में पहली बार खेला जाएगा महिला टेस्ट

    July 10, 2026

    मोरक्को को हराकर फ्रांस ने लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह…

    July 10, 2026

    “अब कहने को कुछ नहीं बचा”, इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद शशि थरूर हुए निराश

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.