Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»कोरबा»महापौर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा
    कोरबा

    महापौर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    महापौर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा, 14 मई 2025 – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और कार्यों की समय सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग होनी चाहिए ताकि अंतिम रूप में सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित हों। उन्होंने यह भी बताया कि गुणवत्ता बनाए रखने से निर्माण कार्य टिकाऊ होता है, जिससे आम जनता और शहर को लंबे समय तक लाभ मिलता है।

    महापौर ने यह निर्देश टीपीनगर जोन में रोड डिवाइडर के निरीक्षण के दौरान दिए। नगर निगम कोरबा द्वारा टीपीनगर जोन के सेंट्रल स्टोर से अशोक वाटिका होते हुए स्टेडियम चौक तक रेलिंग सहित डिवाइडर निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य 1 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। महापौर ने निगम के अभियंताओं के साथ इस कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए समय सीमा में इसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन होता है, इसलिए इस रोड डिवाइडर का निर्माण यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक है ताकि आम नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला, सहायक अभियंता सुनील तांडेय, उप अभियंता सोमनाथ डेहरे, दीपक यादव और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    साफ-सफाई कार्यों का भी किया निरीक्षण

    महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सीएसईबी चौक से स्टेडियम तक और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई करने, उत्पन्न कचरे का त्वरित उठाव और परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, महापौर ने सड़क मार्ग पर स्थापित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइटें लगाने तथा रात के समय उन्हें लगातार जलाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए, जिससे शहर में सुरक्षा बनी रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

    May 6, 2026

    इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.