Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोले कैलाश विजयवर्गीय ‘मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो…’, दतिया बवाल
    • पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम
    • ‘न्यूजीलैंड में 25 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर आज भी मेरे पास’ : पीएम मोदी
    • टेलीविजन इंडस्ट्री:’डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…
    • हाल ही में नशे में धुत दूल्हे की बारात लौटाकर चर्चा में आईं मुस्कान प्रधान ने अब सभी को चौंकाते हुए उसी युवक से कर ली शादी…
    • बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • झमाझम बारिश में दादी ने लगाए Honey Singh के Blue Eye गाने पर ठुमके
    • 6066 करोड़ की लागत से मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, क्या-क्या होगा खास?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»आनन-फानन में स्टार बल्लेबाज को ले जाना पड़ा अस्पताल,स्टेडियम में बड़ा हादसा
    खेल

    आनन-फानन में स्टार बल्लेबाज को ले जाना पड़ा अस्पताल,स्टेडियम में बड़ा हादसा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विजय हजारे ट्रॉफी में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान मुंबई के स्टार बल्लेबाज और सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को सिर और कंधे में चोट लग गई। चोट लगने के बाद उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका सीटी स्कैन किया जाएगा।

    इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि चोट कैसे लगी। हालांकि, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रघुवंशी को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया जाता देखा जा सकता है। इस दौरान टीम के फिजियो और सपोर्ट स्टाफ भी उनके साथ ग्राउंड से बाहर जाते नजर आए।

    आपको बता दें कि सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले मुंबई ने इसी मैदान पर सिक्किम को हराया था। इस मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 331 रन बनाए। मुशीर खान और सरफराज खान ने 55-55 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके और पहली गेंद पर आउट हो गए। हार्दिक तमोरे ने 82 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं शम्स मुलानी ने 48 रन बनाए। इस दौरान उत्तराखंड के लिए देवेंद्र सिंह बोरा ने तीन विकेट चटकाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NGT ने रायपुर, जयपुर, मुंबई 3 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर लगाई अंतरिम रोक

    July 11, 2026

    FIFA World Cup 2026: स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया , अब सेमीफइनल में फ्रांस से होगी टक्कर

    July 11, 2026

    लॉर्ड्स ग्राउंड में पहली बार खेला जाएगा महिला टेस्ट

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.