Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
    • बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ानमाँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
    • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र
    • सेवा की कहानी: खाली पड़ी जमीन बनी आजीविका का सहारा, डबरी निर्माण से पहाड़ी कोरवा किसान फूना राम ने शुरू किया मछली पालन
    • सेवा की कहानी: महतारी वंदन योजना से सरिता के हुनर को मिला सहारा, सिलाई से परिवार की आजीविका में दे रहीं योगदान
    • सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
    • दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी…
    • शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, October 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी…
    BREKING NEWS

    दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद:जरा सोचिए, आप फ्लाइट में यात्रा कर रहे हो, आपके सिर के ठीक ऊपर हल्के सामान रखने वाले केबिन में अचानक आग लग जाए तो क्या हालत होगी? ऐसा ही कुछ रविवार को हुआ, दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में. दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में रविवार को पावर बैंक में आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति हो गई. केबिन से आग धुआं निकलता देख यात्रियों के होश उड़ गए. इसके बाद जब केबिन के कवर को खोला गया तो तेज आग दिखी. इसके बाद फ्लाइट को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया. 

    फ्लाइट को चेन्नई के बदले हैदराबाद में करवाया गया लैंड

    आग लगने पर केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की. आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया. फिर फ्लाइट को हैदराबाद में सुरक्षित उतार लिया गया. इस दौरान कुछ देर के लिए फ्लाइट में बैठे लोगों की हालत खराब हो गई थी. लेकिन गनीमत रही कि फ्लाइट को सुरक्षित हैदराबाद में लैंड करवा लिया गया. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं. 

    बताया गया केबिन में रखे पावर बैंक में आग लगी थी. इस घटना का एक डरावना वीडियो सामने आया है, जिसे एक यात्री ने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया था. इसमें दूसरे यात्री अपने बैग से आग बुझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

    इंडिगो ने असुविधा के लिए जताया खेद

    दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में आग लगने की घटना पर इंडिगो की ओर से बयान भी आया है. इडिगो ने अपने बयान में बताया कि दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 को रविवार, 11 अक्टूबर को हैदराबाद डायवर्ट किया गया. विमान में यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने लगा था.

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ओवरहेड लगेज केबिन में रखे पावर बैंक में आग लगने की घटना हुई. केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति पर काबू पा लिया. सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया. विमान की राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद पर सुरक्षित लैंडिंग हुई.

    यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है. इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है. यात्रियों को जलपान दिया जा रहा है और उन्हें समय-समय पर जानकारी दी जा रही है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. मालूम हो कि कुछ दिनों पहले पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर बिजली गिरने से भारी अफरा-तफरी मची थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    breaking news-महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चलने वाली नावी पिल्लई को शांति का नोबेल, कौन हैं ये

    October 9, 2026

    केरल हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, पूर्व CM विजयन, बेटी वीना और दामाद के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश

    October 9, 2026

    31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

    October 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.