Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    • दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    • दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
    • जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
    • पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
    • छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    • Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम
    मनोरंजन

    मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mirzapur The Movie Teaser: अमेजन प्राइम वीडियो पर तीन ब्लॉकबस्टर सीजन के बाद, मिर्जापुर अपनी पहली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार है. इसका टीजर फाइनली रिलीज कर दिया गया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, कलीन भैया बनकर मिर्जापुर पर राज कर रहे हैं. वहीं अली फजल दुश्मनों का खात्मा करते दिखाई दिए. छोटे से क्लिप में राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा और दिव्येंदु जैसे कलाकारों का भी भौकाल देखने को मिल रहा है. रवि किशन भी इस इस फ्रैंचाइज से जुड़ गए हैं.

    Mirzapur The Movie Teaser: मिर्जापुर का धांसू टीजर आउट

    करीब 2 मिनट 22 सेकंड लंबे इस टीजर की ओपनिंग कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) के दमदार सीन से होती है. पूजा-पाठ के बीच वह अपने उत्तराधिकारी को लेकर चिंता जाहिर करते नजर आते हैं. इसके बाद स्क्रीन पर गुड्डू पंडित की एंट्री होती है, जो अपने पिता के सामने सत्ता की भूख को लेकर अपनी सोच रखते हैं. उनका आत्मविश्वास और अंदाज साफ बता देता है कि वह किसी भी कीमत पर टॉप तक पहुंचना चाहते हैं.

    Film Brings Alive Old Mirzapur Vibes: पुराने मिर्जापुर वाले वाइब्स को जिंदा करती है फिल्म

    टीजर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, माहौल और ज्यादा इंटेंस हो जाता है. तभी मुन्ना भैया की एंट्री होती है, जो अपने स्वैग और बेबाक अंदाज से पूरी लाइमलाइट लूट लेते हैं. उनकी मौजूदगी पुराने मिर्जापुर वाले वाइब्स को फिर से जिंदा कर देती है और फैंस की एक्साइटमेंट को अगले लेवल पर पहुंचा देती है. कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को मिर्जापुर की उसी खूंखार दुनिया में लेकर जाती है, जहां सत्ता, बदला और भौकाल हर कहानी का सबसे बड़ा हिस्सा है.

    Mirzapur The Movie Teaser: कब रिलीज होगी मिर्जापुर

    अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से प्रस्तुत, मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसका निर्माण किया है. फिल्म के सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. मिर्जापुर 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    श्वेता तिवारी ने CJP पर साधा निशाना? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उठाया सवाल- ‘पंजाब में आंदोलन कब होगा’

    July 26, 2026

    ‘हम्म जो डर गया वो मर गया’, सलमान खान की पोस्ट से फैंस के बिच मची हलचल, लोगो ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

    July 25, 2026

    क्या 4 महीने बाद ही टूट गई रैपर बादशाह की शादी? पत्नी का वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैंस

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.