स्टेशन रोड पर जाम से मिलेगी राहत, शाम पांच से रात नौ बजे तक छोटे मालवाहकों की आवाजाही पर रोक

रायपुर, स्टेशन रोड में छोटी मालवाहक गाडियों की वजह से शाम के समय बेवजह जाम की स्थिति निर्मित होती हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्रर डॉ.संजीव शुक्ला ने स्टेशन रोड से सटे क्षेत्र में शाम पांच से रात नौ बजे तक सभी तरह के छोटे मालवाहक वाहन की आवाजाही पर रोक लगाने का आदेश जारी किया हैं। स्टेशन रोड में शाम के समय आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती हैं, इसके चलते स्टेशन आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
पुलिस कमिश्रर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शहर की बढ़ती से प्रत्येक मार्ग में यातायात का दबाव पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गया हैं। शहर के यातायात के सुचारू संचालन तथा जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी माल वाहक गाडिय़ां शहर के भीतर सुबह 5:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। थोक अनाज मंडी भले ही डूमरतराई में शिफ्ट हो गया हैं, लेकिन माल-लोडिंग का पाईंट अब भी शहर के अंदर संचालित हो रहा हैं। स्टेशन रोड के आसपास तीन सौ के करीब गैरेज संचालित हो रहे हैं।
स्टेशन रोड से सटे इन मार्गों में शाम पांच से रात नौ बजे तक हल्के मालवाहक वाहनों पर आवाजाही करने पर रोक लगाई गई हैं :-
- अग्रसेन चौक से भैंसथान मार्ग, तेलघानी नाका चौक
- राठौर चौक से तेलघानी नाका चौक
- फाफडीह चौक, स्टेशन चौक, तेलघानी नाका चौक
- चुना भट्टी से गुढिय़ारी अंडर ब्रिज नर्मदा पारा होकर स्टेशन चौक निकास गेट तक
- कर्मा चौक रामनगर से रामनगर ब्रिज एवं अंडर ब्रिज होकर तेलघानी नाका चौक
- नहरपारा संजय गांधी चौक से स्टेशन रोड गुरूद्वारा की ओर



